सूरज बिहारी हत्याकांड : सभी सात नामजद अभियुक्तों को रिमांड पर लेकर पूछताछ
Published by : ARUN KUMAR Updated At : 20 Mar 2026 6:53 PM
सूरज बिहारी हत्याकांड
पूर्णिया. चर्चित सूरज बिहारी हत्याकांड में जेल में बंद सभी नामजद सात अभियुक्तों को मरंगा थाना की पुलिस ने रिमांड पर लेकर बारी बारी से गहन पूछताछ की जा रही है. पुलिस द्वारा जेल बंद अभियुक्तों से पूछताछ की लिए दो चरणों में 24 घंटे की रिमांड अवधि ली गई. मंगलवार को इस कांड के अभियुक्त स्नेहिल झा एवं उसका भाई आदित्य ठाकुर और अंशु सिंह से पूछताछ की गई. इसके बाद गुरुवार को ब्रजेश सिंह एवं उसका भाई नंदू सिंह के अलावा रजनीश सिंह और अमन सिंह से पूछताछ की गई.थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि पूछताछ में ब्रजेश सिंह ने बताया कि झड़प के दौरान उसने सूरज बिहारी की लाइसेंसी पिस्टल छीन लिया था और उसी के पिस्टल से उसे गोली मारी थी.थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में ब्रजेश सिंह ने वहीं बताया जो गिरफ्तारी के बाद बताया था.उन्होंने बताया कि शुक्रवार को ब्रजेश सिंह,नंदू सिंह,रजनीश सिंह एवं अमन सिंह को मेडिकल जांच कराने के बाद जेल भेज दिया गया.गौरतलब है कि बीते 27 जनवरी को विवाद सुलझाने गये गुलाबबाग चौहान टोला के रहने वाले युवा व्यवसायी सूरज बिहारी मरंगा थाना क्षेत्र के बसंत विहार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.इस मामले में मृतक के भाई उदय कुमार द्वारा मरंगा थाना क्षेत्र हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराया गया.दर्ज प्राथमिकी में तीन अज्ञात के अलावा 7 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया.इनमें बसंत विहार का ब्रजेश सिंह एवं उसका भाई नंदू सिंह,स्नेहिल झा एवं उसका भाई आदित्य ठाकुर,रजनीश सिंह,अमन सिंह और अंशु सिंह शामिल हैं.हत्या की घटना के बाद सभी नामजद अभियुक्त फरार चल रहे थे.फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने के बाद बीते 3 फरवरी को कोर्ट से कुर्की की कार्रवाई का आदेश प्राप्त किया गया.इसके बाद सभी फरार अभियुक्तों को आत्मसमर्पण के लिए उनके घर पर इश्तहार चिपकाया गया.बढ़ते पुलिस दबिश के बाद फरार अभियुक्त थाना और कोर्ट में सरेंडर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










