रन फॉर पूर्णिया यूनिवर्सिटी मिनी मैराथन में सुशांत व फरीदा प्रथम

Updated at : 09 Mar 2025 5:30 PM (IST)
विज्ञापन
रन फॉर पूर्णिया यूनिवर्सिटी मिनी मैराथन में सुशांत व फरीदा प्रथम

रन फॉर पूर्णिया यूनिवर्सिटी

विज्ञापन

– पूर्णिया विवि में कुलपति ने दिखायी हरी झंडी – आयोजन में विद्या विहार की रही अहम भूमिका पूर्णिया. पूर्णिया विश्वविद्यालय के आठवें स्थापना दिवस समारोह को लेकर रविवार को रन फॉर पूर्णिया यूनिवर्सिटी थीम के साथ मिनी मैराथन निकाला गया.इसकी शुरुआत कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने हरी झंडी दिखाकर की. पूर्णिया विश्वविद्यालय मैराथन समिति, विद्या विहार एजुकेशनल ट्रस्ट और जिला साइकिल संगठन के सहयोग से आयोजित इस मिनी मैराथन में 6 किलोमीटर की दूरी 23 मिनट में पूरी की गयी. इस मिनी मैराथन में पुरुष वर्ग में आर एल कॉलेज माधवनगर के छात्र सुशांत कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. उसने मिनी मैराथन के 6 किलोमीटर की दूरी को 23 मिनट में पूरा किया. दूसरा स्थान मोहम्मद अमन खान पूर्णिया कॉलेज और तीसरा स्थान अंकित तिकीं जीएलएम कॉलेज बनमनखी को मिला. वहीं महिला वर्ग में पूर्णिया महिला महाविद्यालय की छात्रा फरीदा खातून प्रथम स्थान प्राप्त करने में सफल रही. उसने यह दूरी 32 मिनट में पूरी की.दूसरे स्थान पर रितिका कुमारी पूर्णिया कॉलेज और तीसरे स्थान पर गुंजन कुमारी पूर्णिया कॉलेज की छात्रा रही. सभी विजयी प्रतिभागियों को कुलपति ने मेडल प्रदान किया. इस मिनी मैराथन में लगभग 250 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. इस मिनी मैराथन के समन्वयक डॉक्टर सी के मिश्रा थे. उनको प्रोफेसर ज्ञानदीप गौतम, डॉक्टर अंकित विश्वकर्मा,डॉक्टर कंचन कुमारी और कुंदन कुमार ने सहयोग दिया. जिला साइकिल संगठन के विजय शंकर सिंह और राणा प्रताप सिंह ने इस मिनी मैराथन को संपन्न कराने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया . राणा प्रताप सिंह ने पूरे कार्यक्रम में उद्घोषक का काम किया. इस अवसर पर प्रतिकुलपति प्रो. पवन कुमार झा, कुलानुशासक प्रो.पटवारी यादव, कुलसचिव प्रो. अनंत प्रसाद गुप्ता, सीसीडीसी डॉ एसके सुमन, एनएसएस पदाधिकारी प्रो. रामदयाल पासवान, मीडिया प्रभारी प्रो. संतोष कुमार सिंह, डॉ. प्रेरणा प्रियदर्शनी, डॉ वंदना भारती, डॉ. श्वेता, डॉ माया कृति, प्रो. ऋचा ज्योत्स्ना, डॉ सुमन सागर, प्रो. प्रकाश रंजन दीन शामिल हुए. इन शिक्षकों व कर्मियों ने पूरा किया मैराथन महिला शिक्षकों में डॉक्टर माया कृति, डॉक्टर प्रेरणा प्रियदर्शनी, डॉक्टर वंदना भारती, डॉक्टर श्वेता ने मिनी मैराथन की दूरी को सफलता पूर्वक पूरा किया। महिला शिक्षकेत्तर कर्मचारियों में कल्पना कुमारी और निकिता ने मिनी मैराथन को पूरा किया. पुरुष शिक्षक में डॉक्टर मनोज सेन मिनी मैराथन को पूरा करने में सफल रहे .पुरुष शिक्षकेत्तर कर्मचारियों में प्रशांत कुमार,मुकेश निधि, परमानंद राय, संजीव कुमार झा, श्यामल किशोर, अनुज आनंद, ईश्वर झा ने मिनी मैराथन को सफलतापूर्वक पूरा किया. विद्या विहार के अध्यक्ष व सचिव हुए शामिल विद्या विहार ग्रुप इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष राजेश चंद्र मिश्रा, सचिव ब्रजेश चंद्र मिश्रा, पीआरओ राहुल शांडिल्य,सब हिमालय रिसर्च इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर रमन कुमार ने भी मिनी मैराथन में भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन