बनमनखी के नये राजस्व अनुमंडल पदाधिकारी सुजीत सुमन ने संभाला पदभार

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 23 May 2026 5:42 PM

विज्ञापन

बनमनखी

विज्ञापन

बनमनखी. बनमनखी अनुमंडल में शुक्रवार को सुजीत सुमन ने राजस्व अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया. उनके पदभार संभालने के साथ ही प्रशासनिक महकमे में नई जिम्मेदारी का औपचारिक आगाज हुआ. बताया गया कि पदभार ग्रहण करने से पूर्व सुजीत सुमन कैमूर जिले के भू-अर्जन कार्यालय में अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी के पद पर कार्यरत थे. प्रशासनिक कार्यों का अनुभव रखने वाले सुजीत सुमन के आगमन से राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों में गति आने की उम्मीद जतायी जा रही है.पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना तथा आम लोगों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन उनकी प्राथमिकता होगी. साथ ही राजस्व संबंधी मामलों के निष्पादन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन