मध्य विद्यालय पैठान टोली में विशेष नामांकन अभियान

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 23 May 2026 5:45 PM

विज्ञापन

अमौर

विज्ञापन

अमौर. बिहार सरकार के प्राथमिक शिक्षा निदेशक और पूर्णिया के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्राथमिक शिक्षा के निर्देशानुसार, जिले में उम्र सापेक्ष नामांकन सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है. इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पोषक क्षेत्र के 6 से 14 आयु वर्ग का एक भी बच्चा विद्यालय में नामांकन से वंचित न रहे. इसी क्रम में अमौर प्रखंड के ज्ञानडोभ पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय पैठान टोली के प्रधानाध्यापक धीरज कुमार के नेतृत्व में विद्यालय पोषक क्षेत्र में सघन नामांकन अभियान चलाया जा रहा है.अभियान को व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए प्रधानाध्यापक ने पूरे पोषक क्षेत्र को विभिन्न भागों में बांटकर शिक्षकों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी है. जिसमें गुरियाटोली से मदरसटोला तक शिक्षिका गौसिया प्रवीण,ज्योतिष डीलर के घर से मास्टर जुनेद के घर तक साजिया कौशर, जुनेद के घर से आदिवासी टोला और यादव टोली तक सुनील कुमार साह ,इदरीश मुनाजिर रोड से उत्तर होकर समदानी के घर तक अली असगर,दास नदी का पश्चिमी हिस्सा मो. इमरान ग़ालिब,दास नदी का पूर्वी हिस्सा और नागरटोला मो. जाबिर अख्तरको जिम्मेदारी सौंपी गई है.जागरूकता फैलाने के लिए विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों ने भव्य प्रभातफेरी निकाली .हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लिए बच्चे आधी रोटी खाएंगे, स्कूल पढ़ने जाएंगे और पढ़ेगा इंडिया, तभी तो बढ़ेगा इंडिया जैसे प्रेरक नारे लगा रहे थे. इस अभियान को सफल बनाने में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधि साजिद, समिति सदस्य जाकिर साहब, गुलाम समदानी, ज्योतिष और अबु कलाम ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए इस नामांकन अभियान का लाभ उठाएं. विद्यालय के शिक्षक मो. जाबिर, इमरान, अली असगर, सुनील शाह, गौसिया और साजिया ने घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क किया और शिक्षा के अधिकार के तहत मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी. वही प्रधानाध्यापक धीरज कुमार ने बताया कि यह विशेष नामांकन अभियान 24 मई तक निरंतर जारी रहेगा.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन