डहुआबाड़ी में श्री श्री 108 हरिनाम संकीर्तन शुरू

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 22 Mar 2026 5:33 PM

विज्ञापन

अमौर प्रखंड

विज्ञापन

अमौर. अमौर प्रखंड अंतर्गत डहुआबाड़ी गांव में श्री श्री 108 हरिनाम संकीर्तन का आयोजन 22 मार्च से 25 मार्च तक किया जा रहा है. इसका शुभारंभ रविवार को कनकई नदी से जल भरकर निकाली गयी भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ. सुबह से ही श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया. सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में कनकई नदी पहुंचकर कलश में पवित्र जल भरा और श्रद्धा के साथ यात्रा की शुरुआत की. इस दौरान हरे राम-हरे कृष्ण के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा. कलश यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए संकीर्तन स्थल पर पहुंची जहां पंडित जमुना झा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर संकीर्तन का शुभारंभ कराया.आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और चारों ओर फूल-मालाओं से सुसज्जित किया गया है जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बन गया है.पहले दिन से ही हरिनाम संकीर्तन, रामधुन और भजन-कीर्तन की निरंतर धारा बह रही है, जिसमें गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भाग ले रहे हैं. महिलाएं, पुरुष, युवा और बुजुर्ग सभी वर्ग के लोग भक्ति में लीन होकर कीर्तन का आनंद ले रहे हैं. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यह संकीर्तन 25 मार्च तक लगातार चलेगा जिसमें विभिन्न कीर्तन मंडलियों द्वारा भजन प्रस्तुत किए जाएंगे और बाहर के भजन गायकों को भी आमंत्रित किया गया है व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वयंसेवक सक्रिय रूप से तैनात हैं कार्यक्रम के समापन पर भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन