महापौर को बंगलुरु आने का श्री रविशंकर ने दिया न्यौता

Updated at : 09 Mar 2025 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
महापौर को बंगलुरु आने का श्री रविशंकर ने दिया न्यौता

महासत्संग

विज्ञापन

पूर्णिया. रंगभूमि मैदान में महासत्संग के समापन के बाद शनिवार की रात्रि आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर जी महाराज पूर्णिया की महापौर विभा कुमारी और समाजसेवी जितेंद्र यादव के खुश्कीबाग शिवनगर स्थित गजमत्तिया आवास पहुंचे. गुरुदेव के पहुंचते ही उनका ढोल नगाड़े के साथ भव्य स्वागत किया गया और उनपर पुष्पवर्षा गई. तत्पश्चात समाजसेवी जितेंद्र यादव ने माता गजमत्तिया देवी और महापौर विभा कुमारी के साथ मिलकर गुरुदेव की आरती उतारी तथा तिलक लगाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया. महापौर एवं समाजसेवी जितेंद्र यादव सहित उनके परिजनों ने गुरुदेव के चरणों में नमन किया और उनकी सेवा में तत्पर हो गए. गुरुदेव ने भी महापौर विभा कुमारी, समाजसेवी जितेंद्र यादव, उनकी माता गजमत्तिया देवी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. गुरुदेव ने महापौर एवं समाजसेवी जितेंद्र यादव को बंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग के केंद्र पर आने के आमंत्रित किया. इसे महापौर विभा कुमारी एवं समाजसेवी जितेंद्र यादव ने स्वीकार करते हुए कहा कि ये हम लोगों के लिए सौभाग्य की बात होगी.इसके बाद गुरुदेव ने परिजनों सहित उपस्थित लोगों को ज्ञान, ध्यान, आध्यात्म और आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़ी कई ज्ञानवर्धक जानकारी दी. इस दौरान विभिन्न वार्डों से पहुंचे पार्षदों, पार्षद प्रतिनिधि और आमजन के लिए गजमत्तिया आवास पर प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई थी. गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी महाराज के स्पर्श और आचमन बाद सभी ने भक्तिभाव के साथ प्रसाद ग्रहण किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन