कालाजार से बचाव को ठाढ़ी भरना में दवा छिड़काव शुरू
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 19 Mar 2026 6:55 PM
बीकोठी
बीकोठी. सीएचसी बड़हराकोठी की ओर से गुरुवार को ठाढ़ी भरना में कालाजार से बचाव के लिए दवा छिड़काव कार्य का शुभारंभ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नेहा भारती,आशा मनेजर सुशील कुमार एवं कालाजार प्रभारी राजेश कुमार की उपस्थिति में किया गया. इस संबंध में जानकारी देते हुए कालाजार प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि बड़हराकोठी के सभी चयनित पंचायत में कालाजार की रोकथाम हेतु एसपी छिड़काव का कार्य शुरू किया गया है . इसके लिये कुल 7 टीम कार्य कर रही है. इसकी निगरांनी कालाजार प्रभारी राजेश कुमार कर रहे हैं. उन्होंने छिड़काव टीम को सख्त निर्देश दिया कि छिड़काव के लिए एक भी घर छूटना नही चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










