गुरुकुल के बच्चों के बीच मनाया विशेष दिवस

Updated:
विज्ञापन
गुरुकुल के बच्चों के बीच मनाया विशेष दिवस

विश्व हिन्दू युवा वाहिनी संघ

विज्ञापन

पूर्णिया. विश्व हिन्दू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने अपने विशेष दिन पर पूर्णिया सिटी स्थित गुरुकुल में बच्चों के बीच ज़रूरी शिक्षण सामग्री कॉपी, पेंसिल, रबर के अलावा बिस्कुट और चॉकलेट वितरित किए. कार्यक्रम के दौरान गुरुकुल के बच्चों ने भी श्री गोस्वामी को एक विशेष गुरुकुलम एलबम पत्र भेंट कर उनके प्रति अपना आभार और स्नेह व्यक्त किया. यह पत्र बच्चों की ओर से एक अनूठा और आत्मीय प्रयास था, जिसने पूरे वातावरण को भावुक बना दिया. इस भावनात्मक सम्मान से प्रेरित होकर श्री गोस्वामी ने यह संकल्प भी लिया कि वह हर वर्ष ऐसे आयोजनों को समाजसेवा के माध्यम से मनाएंगे. इस सेवा कार्य को सफल बनाने में विश्व हिन्दू युवा वाहिनी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विक्की गोस्वामी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सत्येन्द्र सिन्हा गोपी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र सिन्हा गोपी

सत्येन्द्र सिन्हा गोपी प्रिंट माध्यम में 25 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. आकाशवाणी एवं दूरदर्शन समाचार से पत्रकारिता की शुरुआत की. नाटक, कला संस्कृति, गीत संगीत, कृषि व मेडिकल क्षेत्र में विशेष अभिरुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन