सांसद को सोशल ग्रुप की टीम ने सौंपा ज्ञापन

युवाओं के एक शिष्टमंडल ने अर्जुन भवन जाकर सांसद पप्पू यादव से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापना सौंपा.
पूर्णिया. युवाओं के एक शिष्टमंडल ने अर्जुन भवन जाकर सांसद पप्पू यादव से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापना सौंपा. मिलने वालों में टाइम्स सोशल ग्रुप की टीम शामिल थी जिसने सांसद श्री यादव को पूर्णिया एयरपोर्ट की अद्यतन स्थिति, पूर्णिया कोर्ट एवं पूर्णिया जंक्शन रेलवे स्टेशन और बिदूपुर पूर्णिया एक्सप्रेस वे से जुड़ी समस्या से अवगत कराया और इसके लिए प्रयास करने को आग्रह किया. इस टीम ने सांसद को उनको टीम द्वारा की गई विभिन्न आरटीआई और पीएमओ ग्रीवांस से जुडी हुई प्रतियां भी दी गईं. इसमें रेलवे बोर्ड में पेंडिंग कटिहार-पटना इंटरसिटी और कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस का जोगबनी तक विस्तार, लंबित पूर्णिया कोर्ट वाशिंग पिट का निर्माण, गिट्टी डिपो का स्थानांतरण, ठंडे बस्ते में पड़ी स्वीकृत जलालगढ़- किशनगंज नई रेलवे लाईन, बिदुपु – पूर्णिया एक्सप्रेस वे तथा पूर्णिया एयरपोर्ट की अद्यतन स्थिति तथा एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग के रद्द हुए टेंडर के पुनः प्रकाशन को लेकर चर्चा की गई. सांसद श्री यादव ने इस दिशा में सार्थक प्रयास का भरोसा दिलाया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










