380 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

कसबा पुलिस

विज्ञापन

कसबा. कसबा पुलिस ने मंगलवार को 380 ग्राम गांजा के साथ एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. पुलिस की गिरफ्त में आए गांजा तस्कर की पहचान कसबा थाना क्षेत्र के सधुबेली पंचायत के मो खुर्शीद के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके घर से 380 ग्राम गांजा व वजन मापने की एक मशीन भी बरामद की है. कसबा थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि कसबा अंचलाधिकारी रीता कुमारी नेतृत्व में कसबा थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी के द्वारा गांजा तस्कर को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया. मंगलवार को सधुबैली गांव पहुंच कर खुर्शीद के घर छापेमारी के दौरान 380 ग्राम गांजा व गांजा मापने वाला मशीन के साथ गांजा तस्कर मो खुर्शीद को गिरफ्तार कर लिया. फोटो: 4 पूर्णिया 13- गिरफ्त में आया गांजा तस्कर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन