बाहर निकल रहे हैं तो छाता साथ रखें ! बारिश अभी थमने वाली नहीं, पूर्णिया में 21 अगस्त तक येलो अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

आसमान में छाए बादल | Prabhat Khabar Network

पूर्णिया में 21 अगस्त तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी। मौसम विभाग ने गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन

पूर्णिया : अगर आज घर से बाहर निकलना है तो छाता साथ लेकर निकलें. पूर्णिया और आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ रहने की संभावना है. बारिश से फिलहाल राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं. मौसम विभाग ने पूर्णिया समेत आसपास के क्षेत्रों में 21 अगस्त तक येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना जतायी गयी है.

पूरे दिन छाये रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाये रह सकते हैं. गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है. इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है. मौसम के मिजाज को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गयी है.

आइएमडी की ओर से बारिश के साथ मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा को लेकर भी सावधानी बरतने को कहा गया है. खासकर खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ के नीचे जाने से बचने की सलाह दी गयी है.

21 अगस्त तक जारी रहेगा येलो अलर्ट

पूर्णिया के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 21 अगस्त तक बारिश की संभावना बनी हुई है. इस अवधि में लगातार येलो अलर्ट रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान में अगले कुछ दिनों के दौरान तापमान में भी क्रमिक गिरावट के संकेत दिये गये हैं.

33 डिग्री रहेगा अधिकतम तापमान

पूर्णिया में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. बारिश और बादल के कारण तापमान में बहुत अधिक बढ़ोतरी की संभावना नहीं है. हालांकि, तेज हवा और गरज-चमक के कारण लोगों को परेशानी हो सकती है.

आइएमडी ने भारी बारिश और आंधी को लेकर चेतावनी जारी की है. ऐसे में जरूरी काम से ही बाहर निकलने और मौसम खराब होने पर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.


विज्ञापन
अखिलेश चंद्रा

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन