ePaper

23 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 10 Aug 2024 5:36 PM (IST)
विज्ञापन
23 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

अमौर थानाक्षेत्र

विज्ञापन

प्रतिनिधि, अमौर. अमौर थानाक्षेत्र में शनिवार को पुलिस गश्ती के दौरान 23.4 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार शराब तस्कर अरविन्द कुमार मंडल साकिन जनता चौक, वार्ड 18, थाना केहाट, जिला पूर्णिया का निवासी बताया गया. थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि शनिवार को अमौर थाना के सअनि विरेन्द्र कुमार सिंह ने पलसा चौक पर वाहन चेकिंग के क्रम में लाल व काला रंग की बाइक पर सवार आरोपी को रूकने का इशारा किया. हालांकि वह तेजी से बाइक लेकर भागने लगा जिसे पुलिस खदेड़ कर दबोच लिया. बाइक की तलाशी में सीट के अन्दर व डिक्की में छिपाकर रखी 23.400 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम के तहत अमौर थाना कांड सं 302/24 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त अरविन्द कुमार मंडल को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. फोटोे. 10 पूर्णिया 8 परिचय- पुलिस गिरफ्त में शराब तस्कर.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन