निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति में शीघ्र तेजी लायें : डीएम

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 21 Mar 2026 6:43 PM

विज्ञापन

डीएम की अध्यक्षता में हुई जिला समन्वय समिति की बैठक

विज्ञापन

डीएम की अध्यक्षता में हुई जिला समन्वय समिति की बैठक पूर्णिया. जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में महानंदा सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक हुई. बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा पंचायत राज विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, जल संसाधन विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, आपदा प्रबंधन तथा सीपीजीआरएम की विस्तृत समीक्षा की गई. समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा जिला अंतर्गत वैसे पंचायतों की एक-एक कर समीक्षा की गई, जहां पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य अद्यावधि प्रारंभ नहीं हुआ है. इस संबंध में संबंधित पदाधिकारियों को निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने का निर्देश दिया गया. तत्पश्चात वैसे पंचायत सरकार भवन, जहां निर्माण कार्य की प्रगति धीमी पायी गई एवं कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं है, वहां कार्य को तीव्र गति से कराने हेतु कार्यपालक अभियंता (भवन) एवं कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया गया. इसी क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा की गई तथा मुख्यमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास सहायता योजना के अंतर्गत लंबित आवासों का निर्माण कार्य अविलंब पूर्ण कराने हेतु सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, पूर्णिया को निर्देश दिया गया. जल संसाधन विभाग की समीक्षा के दौरान वैसे योजनाएं, जो पंचायत क्षेत्र में अवस्थित हैं तथा 20 क्यूसेक से कम क्षमता की हैं, उनका प्रतिवेदन संबंधित कार्यपालक अभियंता द्वारा उपलब्ध कराया गया. योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा सभी कनीय अभियंता, जल संसाधन विभाग, मनरेगा एवं कार्यपालक अभियंताओं को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य में प्रगति लाने हेतु बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया गया. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की समीक्षा के क्रम में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-प्रभारी अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया कि लंबित म्यूटेशन, परिमार्जन एवं ई-मापी के कार्यों का निष्पादन नियमानुसार करते हुए दैनिक प्रगति समर्पित करना सुनिश्चित करें. आपदा से संबंधित मामलों के निस्तारण में तेजी लाने हेतु सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे प्राप्त मामलों का नियमानुसार त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें.साथ ही सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सीपीजीआरएम से संबंधित प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया करें. बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, सहायक समाहर्ता, निदेशक, डीआरडीए सभी अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता सहित जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, पूर्णिया उपस्थित थे.

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन