धनंजय हत्याकांड में छह नामजद, एक गिरफ्तार

आरोपी सन्नी ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है
धमदाहा. धमदाहा थानाक्षेत्र के विशनपुर पंचायत में बीते 20 मई को जमीन विवाद में युवक धनंजय ठाकुर हत्याकांड में पुलिस ने एक नामजद आरोपी सन्नी ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में मृतक की बहन छोटी कुमारी ने अपने ही बड़े चाचा गोपालचंद ठाकुर,उस,की पत्नी , दोनों बेटे राकेश ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, गोपाल चंद ठाकुर के नाती सन्नी ठाकुर व रवि ठाकुर को नामजद बनाया था. इनमें से नामजद सन्नी ठाकुर को रेहपुरा उसके घर से बुधवार की संध्या धमदाहा पुलिस ने गिरफ्तार किया. वहीं धमदाहा थानाध्यक्ष कुमार अभिनव से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि हत्या मामले में फरार चल रहे सन्नी ठाकुर को उसके घर रेहपुरा गांव से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है. जल्द ही हत्या में शामिल सभी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










