किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी में बीज व मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित

Updated:
विज्ञापन
किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी में बीज व मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित

किसान मेला

विज्ञापन

पूर्णिया. किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का दो दिवसीय आयोजन प्रसार प्रशिक्षण केंद्र परिसर खुश्कीबाग, पूर्णिया में बुधवार को किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. मेले में संयुक्त निदेशक (शास्य ) पूर्णिया प्रमंडल, पूर्णिया, उप निदेशक ( कृषि अभियंत्रण), जिला कृषि विपणन पदाधिकारी,अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, सहायक निदेशक (शास्य) प्रक्षेत्र, जिला और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी और कर्मचारी एवं सभी प्रखंड के किसान प्रतिनिधि उपस्थित थे. जिला पदाधिकारी द्वारा किसानों के बीच बीज, मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया. इसके साथ ही साथ डीसीएस में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले कर्मी और पदाधिकारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. जिला पदाधिकारी श्री कुमार ने मेला में लगे सभी स्टॉल का भ्रमण कर अवलोकन किया. तकनीकी सत्र में भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय पूर्णिया, कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ के वैज्ञानिकों द्वारा रबी मौसम में लगने वाले फसल, दलहन, तेलहन के बारे में विस्तार से तकनीकी जानकारी दी गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अखिलेश चंद्रा

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन