बिजली उपभोक्ताओं के लिए एसडीएम ने किया फ्यूज कॉल सेंटर का उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन
बिजली उपभोक्ताओं के लिए एसडीएम ने किया फ्यूज कॉल सेंटर का उद्घाटन

बायसी

विज्ञापन

बायसी. विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल बायसी एवं विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल अमौर के सभी उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधित शिकायतों के निवारण हेतु अनुमंडल परिसर में स्थित 33/11केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र बायसी में फ्यूज कॉल सेंटर प्रारम्भ किया गया है.इसका मोबइल नंबर 9031633823 है ,जो सुबह के 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक कार्यरत रहेगा.इसका उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने फीता काटकर किया . .उन्होंने कहा कि अब बिजली संबंधित समस्याओं का निपटारा जल्द ही हो जाएगा . जिस उपभोक्ता को परेशानी होगी वह दिए हुए नंबर पर फोन करेंगे .अब उन्हें बिजली दफ्तर के चक्कर लगाने की नौबत नहीं रहेगी .इस मौके पर सहायक विद्युत अभियंता बायसी शेखर त्रिपाठी, सहायक विद्युत अभियंता अमौर आर के सिंह, साथ कनीय अभियंता बायसी, अमौर, बैसा, बेलगछी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अभिषेक भास्कर

लेखक के बारे में

By अभिषेक भास्कर

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन