वित्तीय लेन देन को ले एसबीआइ ने चलाया जागरूकता अभियान

Updated at : 24 Sep 2024 5:34 PM (IST)
विज्ञापन
वित्तीय लेन देन को ले एसबीआइ ने चलाया जागरूकता अभियान

वित्तीय लेन देन को ले

विज्ञापन

पूर्णिया. जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों मे जिला अग्रणी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक के वित्तीय साक्षरता केंद्र द्वारा वित्तीय समावेशन सह स्वच्छता कार्यक्रम को ले लगातार अभियान चलाया जा रहा है. भारतीय स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त मुख्य प्रबंधक अजय कांत झा वित्तीय समावेशन से सशक्तिकरण योजनाओं के बारे मे विस्तार पूर्वक, भारत सरकार की महत्वपूर्ण व महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारियां कैम्प लगाकर आम लोगों को दे रहे है. ऐसा ही एक कार्यक्रम कृत्यानंद नगर प्रखंड स्थित बनभाग के बंगाली टोला में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जनधन खाता के सभी पहलुओं पर जानकारी दी गयी साथ ही जन जागरूकता के लिए पर्ची, हैंडबिल का भी वितरण किया गया. इस मौके पर बैंकों की ऋण योजनाओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी बैंक के जिला अग्रणी प्रबंधक मुख्य प्रबंधक बासुदेव उरांव ने दी. वित्तीय साक्षरता सलाहकार, अजय कांत झा ने प्रधान मंत्री जन-धन खाता, जन सुरक्षा बीमा योजना, मुद्रा ऋण, प्रधान मंत्री रोजगार सृजन योजना अन्य ऋण की जानकारी विस्तारपूर्वक दी. ग्राहक सेवा केंद्र पर क्या करे और क्या नहीं करे बारे मे भी लोगों को बताया गया. उन्होंने लोगों को डिजिटल ट्रांजेक्शन के लिए भी प्रेरित किया तथा अपनी गोपनीय जानकारी किसी को शेयर ना करने का सुझाव दिया. फोटो. 24 पूर्णिया 11- जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद बैंक कर्मी एवं ग्राहक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन