सहरसा के फुटबॉल खिलाड़ी की संदेहास्पद स्थिति में मौत, गड्ढे से मिला शव, बाइक बरामद

Updated at : 10 Mar 2025 7:29 PM (IST)
विज्ञापन
सहरसा के फुटबॉल खिलाड़ी की संदेहास्पद स्थिति में मौत, गड्ढे से मिला शव, बाइक बरामद

खंड के बड़हरा हरीराही मुख्य सड़क के किनारे सोमवार को गड्ढे से संदेहास्पद स्थिति में सहरसा के एक फुटबॉल खिलाड़ी का शव बड़हरा थाना पुलिस ने बरामद किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बीकोठी (पूर्णिया). प्रखंड के बड़हरा हरीराही मुख्य सड़क के किनारे सोमवार को गड्ढे से संदेहास्पद स्थिति में सहरसा के एक फुटबॉल खिलाड़ी का शव बड़हरा थाना पुलिस ने बरामद किया. शव की पहचान सहरसा जिला के बसनही थानाक्षेत्र के हाथीकर्ण गांव निवासी देवन सोरेन के 22 वर्षीय पुत्र फूलचंद कुमार के रूप में की गयी. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मृतक के पिता के फर्द बयान पर मामला दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मृत्यु के कारणों का पता चल पायेगा. इधर, मृतक के पिता देवन सोरेन ने बताया कि मेरा बेटा फुटबॉल खिलाड़ी था जो फुटबॉल खेलने सिरसिया गया था. फुटबॉल खेलकर वह अपने ससुराल अररिया जिला के धुमानिया गांव गया था. वह कल मेरे ननिहाल रिश्ते में दादा बचनदेव हांसदा से मिलने शंकरी गांव आया था. रविवार रात्रि 10 बजे शंकरी गांव से सहरसा के लिए निकला था. आज सुबह मुझे जानकारी मिली तो मैं यहां आया हू. इससे पहले सुबह में शव मिलने की सूचना पर देखते ही देखते सैकड़ों लोग घटनास्थल के पास जमा हो गये. स्थानीय लोगों द्वारा शव मिलने की सूचना बड़हरा थाना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बड़हरा थाना पुलिस ने मोटर साइकिल सहित शव को कब्जे में लिया. शव के बगल में ही मोटरसाइकिल पड़ी थी. फोटो. 10 पूर्णिया 38- मृतक का फाइल फोटो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन