हिंदू नववर्ष पर आरएसएस का भव्य पथ संचलन, देशभक्ति के जयघोष से गूंजा धमदाहा

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 19 Mar 2026 6:37 PM

विज्ञापन

देशभक्ति के जयघोष से गूंजा धमदाहा

विज्ञापन

धमदाहा. धमदाहा प्रखंड में हिंदू नववर्ष के अवसर पर गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से भव्य पथ संचलन निकाला गया, जिसमें सैकड़ों स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. पूरे नगर में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह का माहौल देखने को मिला. संचलन प्रारंभ होने से पूर्व दुर्गा वाहिनी की स्वयंसेविका खुशबू कुमारी एवं उनकी सहयोगियों ने स्वयंसेवकों को तिलक लगाकर शुभकामनाओं के साथ विदा किया. पथ संचलन नेहरू चौक स्थित धर्मशाला प्रांगण से शुरू होकर मुख्य बाजार, प्रखंड परिसर, शहीद स्मारक और बनमनखी रोड होते हुए आगे बढ़ा. इसके बाद पासवान टोल एवं कोरियानी टोल से गुजरते हुए पुनः नेहरू चौक पहुंचकर इसका समापन किया गया. पूरे मार्ग में भारत माता की जय, वंदे मातरम और हिंदू नव वर्ष मंगलमय हो के नारों से वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो उठा. नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवकों का भव्य स्वागत किया, जिससे माहौल और भी उत्साहपूर्ण बन गया. इस अवसर पर खंड कार्यवाह हितेश गांधी ने बताया कि हिंदू नववर्ष पर यह पथ संचलन निकाला गया है, जिसका उद्देश्य समाज में संगठन, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना है.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन