मक्का व्यापारी से चार लाख लूटने के 15 मिनट बाद उसी जगह महिला से 3.98 लाख झपटमारी

गोद में रखा झोला को झपटकर भवानीपुर की ओर तेज गति से बाइक से भाग निकला
प्रतिनिधि, भवानीपुर (पूर्णिया). भवानीपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर थाना के बगल से सौरकारी जाने वाली मुख्यमार्ग में मक्का व्यापारी धर्मचंद जायसवाल से चार लाख की लूट के महज 15 मिनट बाद ही उसी जगह पर टोटो सवार महिला से 3.98 लाख की झपटमारी कर ली गयी. घटना शनिवार तीन बजे दिन की है. धमदाहा थानांतर्गत किशनपुर बलूआ पंचायत के सौरकाही गांव वार्ड संख्या 02 निवासी विनोद मुखिया की 45 वर्षीय पत्नी ललिता देवी ने उसी बैंक से रुपये निकाली थी, जिससे मक्का व्यापारी ने निकाला था. महिला पुत्र सलिल कुमार के साथ अपने टोटो पर बैठकर घर की ओर जा रही थी. टोटो उसका पुत्र चला रहा था. टोटो की बीच वाली सीट पर झोला में रुपये रखकर गोद में लिए बैठी थी. भवानीपुर थाना से लगभग आधे किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद पीछे से एक बाइक सवार तेज गति से चलते हुए टोटो के पास पहुंचा और गोद में रखा झोला को झपटकर भवानीपुर की ओर तेज गति से बाइक से भाग निकला. घटना की जानकारी मां बेटा ने भवानीपुर थाना को दी. जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद, अपर थानाध्यक्ष संजीव रंजन लाल ने पीड़ित को लेकर लगातार छापामारी कर रहे हैं. थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. फोटो – 1 पूर्णिया 13- पीड़ित मां बेटा
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




