आंगन में खाना बना रही किशोरी को मक्का खेत में खींचकर किया दुष्कर्म

Updated at : 06 Mar 2025 6:20 PM (IST)
विज्ञापन
आंगन में खाना बना रही किशोरी को मक्का खेत में खींचकर किया दुष्कर्म

बनमनखी थानाक्षेत्र के धोकरधारा वार्ड चार में हुई वारदात

विज्ञापन

– बनमनखी थानाक्षेत्र के धोकरधारा वार्ड चार में हुई वारदात, आरोपित गिरफ्तार प्रतिनिधि, बनमनखी. घर के आंगन में खाना बना रही किशोरी को जबरन खींचकर मक्का खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना बीती रात बनमनखी थानाक्षेत्र के धोकरधारा वार्ड चार में हुई. एसडीपीओ सुबोध कुमार ने पत्रकारों को बताया कि 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में बनमनखी थाना कांड सं 64/25 दिनांक छह मार्च को दर्ज कर कांड के अभियुक्त चंदन ऋषिदेव को तत्काल छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया. पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुबोध कुमार के नेतृत्व में बनमनखी थानाध्यक्ष संजय कुमार एवं पुअनि रश्मिका कुमारी की टीम ने यह कार्रवाई की. घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित करने हेतु एफएसएल टीम को बुलाया गया है. गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. आंगन में चूल्हे पर खाना जल रहा था व पीड़िता थी गायब पीड़ित पक्ष ने बताया कि बुधवार रात्रि 7.30 बजे के आसपास अपने आंगन में खाना बना रही थी. उस वक्त हमलोग घर में नहीं थे. इसी दौरान आरोपित ने घर आकर पीड़िता के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया. जबरन उठाकर घर के पीछे मक्का के खेत में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. जब हमलोग खाना खाने घर आए तो देखा चूल्हे पर चढ़ा हुआ खाना जल रहा था. मेरी बेटी घर से गायब थी. खोजबीन करने लगे लेकिन नहीं मिली. तब जाकर घर के पीछे मक्का के खेत की तरफ ढूंढने लगे. देखा कि वह बेहोश पड़ी हुई थी. सुबह में पीड़िता को बेहोशी अवस्था में लाया गया अस्पताल घटना की सूचना गुरुवार सुबह बनमनखी थाना को दी गयी. घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सुबोध कुमार, थानाध्यक्ष संजय कुमार, एसआई संतोष यादव, एस आई रश्मिका कुमारी दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. पुलिस ने इलाज हेतु पीड़िता को बेहोशी अवस्था में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. अनुमंडलीय अस्पताल में एसडीपीओ सुबोध कुमार,थानाध्यक्ष संजय कुमार मौजूद रहे. प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन