पैकागोला गांव में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी को भेजा जेल
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 03 Jan 2026 6:18 PM
मुफस्सिल थाना अंतर्गत
प्रतिनिधि,पूर्णिया पूर्व. मुफस्सिल थाना अंतर्गत एक गांव में शुक्रवार को नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. घटना की गंभीरता को देखते हुए मुफस्सिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जानकारी के अनुसार गांव का ही निवासी गोलू उर्फ अर्जुन महलदार नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर घर के पीछे स्थित मक्का के खेत में ले गया, जहां उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. वारदात के बाद आरोपी पीड़िता को खेत में ही छोड़कर फरार हो गया. किसी तरह घर पहुंची पीड़िता ने अपनी माता को आपबीती सुनाई, जिसके तुरंत बाद परिजनों ने मुफस्सिल थानाध्यक्ष को मामले की सूचना दी. सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस ने छापेमारी की और आरोपी गोलू उर्फ अर्जुन महलदार को धर दबोचा. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. घटना को लेकर मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुदिन राम ने बताया कि नाबालिक लड़की से दुष्कर्म के मामले को लेकर पीड़िता के परिजनों के द्वारा थाना को सूचित किया गया था. इसको लेकर त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. फोटो. 3 पूर्णिया 16-गिरफ्तार आरोपी
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










