मिस एंड मिसेज क्वीन व मिस्टर हंक प्रतियोगिता की जज बनीं पूर्णिया की रचना

Updated:
विज्ञापन
मिस एंड मिसेज क्वीन व मिस्टर हंक प्रतियोगिता की जज बनीं पूर्णिया की रचना

देश की राजधानी दिल्ली के एक प्रतिष्ठित होटल में आयोजित मिस एंड मिसेज क्वीन व मिस्टर हंक प्रतियोगिता में पूर्णिया की रचना को बतौर जज आमंत्रित किया गया.

विज्ञापन

पूर्णिया. देश की राजधानी दिल्ली के एक प्रतिष्ठित होटल में आयोजित मिस एंड मिसेज क्वीन व मिस्टर हंक प्रतियोगिता में पूर्णिया की रचना को बतौर जज आमंत्रित किया गया. जहां बीती रात हुए इस आयोजन में उन्होंने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया. रचना उर्फ़ प्रज्ञा, जिले की न सिर्फ एक प्रख्यात शास्त्रीय नृत्यांगना है, बल्कि नयी पीढी को भी इस कला में निपुण बनाने में लगी हैं. इसके अलावा वे शास्त्रीय नृत्य एवं संगीत सहित विभिन्न आयोजनों में जज की भूमिका भी अदा करतीं हैं. पिछली रात्रि को दिल्ली के एक प्रतिष्ठित होटल में भारतीय परिधान प्रतियोगिता एवं स्त्री सम्मान कार्यक्रम में मिस मिसेज क्वीन – सीजन 6 तथा मिस्टर हंक – सीजन 4 के लिये पूर्णिया की डांस टीचर रचना उर्फ प्रज्ञा को विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था जहां उन्होंने जज की भूमिका भी अदा की. मंच पर आयोजकों ने उनका स्वागत किया. इस मौके पर भारतीय फ़िल्म उद्योग से जुड़ी हस्तियां और सेलिब्रिटी गेस्ट उनके साथ उपस्थित रहे.

विज्ञापन
सत्येन्द्र सिन्हा गोपी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र सिन्हा गोपी

सत्येन्द्र सिन्हा गोपी प्रिंट माध्यम में 25 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. आकाशवाणी एवं दूरदर्शन समाचार से पत्रकारिता की शुरुआत की. नाटक, कला संस्कृति, गीत संगीत, कृषि व मेडिकल क्षेत्र में विशेष अभिरुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन