पूर्णिया विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में दाखिले का आज आखिरी मौका: समर्थ पोर्टल पर करें अप्लाई और सुधार

Updated:
विज्ञापन
पूर्णिया विश्वविद्यालय

पूर्णिया विश्वविद्यालय

Purnia University UG Admission 2026: पूर्णिया विश्वविद्यालय ने 4-वर्षीय सीबीसीएस स्नातक कार्यक्रम (सत्र 2026-2030) के प्रथम सेमेस्टर में नामांकन के लिए समर्थ पोर्टल को फिर से खोल दिया है. यह इच्छुक और प्रतीक्षारत विद्यार्थियों के लिए रिक्त सीटों पर दाखिला सुनिश्चित करने का अंतिम अवसर है.

विज्ञापन

Purnia University UG Admission 2026: पूर्णिया विश्वविद्यालय (Purnea University) के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों में 4-वर्षीय सीबीसीएस (CBCS) स्नातक कार्यक्रम (सत्र 2026-2030) के प्रथम सेमेस्टर में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए आज बेहद महत्वपूर्ण दिन है. चतुर्थ मेधा सूची (4th Merit List) के बाद रिक्त रह गई सीटों को भरने के लिए समर्थ पोर्टल पर पुनः शुरू की गई ऑनलाइन आवेदन व सुधार प्रक्रिया की आज (21 जुलाई 2026) अंतिम तिथि है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आज के बाद किसी भी स्थिति में आवेदन या सुधार का कोई अवसर नहीं दिया जाएगा.

आज ही पूरा करें ऑनलाइन आवेदन

पूर्णिया विश्वविद्यालय के मीडिया पदाधिकारी प्रो. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि समर्थ पोर्टल को 21 जुलाई 2026 (आज) तक के लिए ही खोला गया है. जो भी अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन, त्रुटि सुधार या विषय/कॉलेज में बदलाव करना चाहते हैं, वे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.purneau.ac.in पर जाकर प्रक्रिया तुरंत पूरी कर लें.

अभ्यर्थी ध्यान दें: श्रेणीवार जरूरी नियम व निर्देश

विश्वविद्यालय प्रशासन ने अलग-अलग परिस्थितियों वाले छात्रों के लिए निम्नलिखित नियम जारी किए हैं:

  1. अधूरे आवेदन या पेंडिंग फीस वाले छात्र:
  2. वेटिंग लिस्ट वाले छात्र (जिन्हें कॉलेज आवंटित नहीं हुआ):
  3. गलत जानकारी या दस्तावेज के कारण रद्द हुए आवेदन:
  4. एक विषय से आवेदन करने वाले छात्र:
  5. तीसरे विषय का विकल्प चाहने वाले छात्र:

Purnia University UG Admission 2026: सीट मैट्रिक्स जरूर देखें: कॉमर्स और साइंस में अधिक अवसर

मीडिया प्रभारी प्रो. संतोष कुमार सिंह ने सलाह दी है कि संशोधन करने से पूर्व विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध महाविद्यालयवार व विषयवार सीट मैट्रिक्स जरूर जांच लें.

  • वाणिज्य (Commerce): अधिकतर अंगीभूत व संबद्ध महाविद्यालयों में कॉमर्स संकाय की सीटें खाली हैं.
  • विज्ञान (Science): विज्ञान के अभ्यर्थियों को आर्ट्स के बजाय बॉटनी, गणित (Maths), भौतिकी (Physics) और केमिस्ट्री (Chemistry) चुनने की सलाह दी गई है, जहाँ दाखिले की संभावना अधिक है.
अंतिम चेतावनी: निर्धारित अवधि (21 जुलाई 2026) समाप्त होने के बाद किसी भी प्रकार का परिवर्तन या नया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर- भागलपुर में खुलेंगे AI और इंजीनियरिंग कॉलेज, इन लोगों पर लगेगा गुंडा एक्ट, सम्राट कैबिनेट ने 10 एजेंडों पर लगाई मुहर

इसे भी पढ़ें:  सम्राट चौधरी बोले- बिहार में विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं, हर महीने की 10 तारीख को आ रही पेंशन


विज्ञापन
दिव्यांशु प्रशांत

लेखक के बारे में

By दिव्यांशु प्रशांत

दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में परास्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे दैनिक जागरण में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने टी. एन. बी. कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक किया है, जिसके कारण साहित्य, पठन-पाठन, लेखन और कविता-सृजन में उनकी विशेष रुचि है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन