परिवार परामर्श केंद्र में 6 मामलों का हुआ सफल निपटारा, दंपतियों में कराई सुलह
परामर्श केंद्र में सलाह लेते दम्पति
परामर्श केंद्र के सदस्यों ने दोनों पक्षों की बातों को गंभीरता से सुना और पारिवारिक विवादों को सौहार्दपूर्ण माहौल में सुलझाने का प्रयास किया. कई मामलों में पति-पत्नी के बीच आपसी सहमति बनी, जिसके बाद उन्हें साथ रहने और पारिवारिक जीवन को बेहतर बनाने की सलाह दी गई.
पूर्णिया से अरूण कुमार की रिपोर्ट:
पूर्णिया: पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में आयोजित साप्ताहिक बैठक के दौरान कुल 12 पारिवारिक मामलों की सुनवाई की गई. सुनवाई के बाद आपसी समझौता और काउंसिलिंग के माध्यम से 6 मामलों का सफल निपटारा कर दिया गया.
परामर्श केंद्र के सदस्यों ने दोनों पक्षों की बातों को गंभीरता से सुना और पारिवारिक विवादों को सौहार्दपूर्ण माहौल में सुलझाने का प्रयास किया. कई मामलों में पति-पत्नी के बीच आपसी सहमति बनी, जिसके बाद उन्हें साथ रहने और पारिवारिक जीवन को बेहतर बनाने की सलाह दी गई.
शेष 6 मामलों में आवश्यक काउंसिलिंग और आगे की सुनवाई के लिए अगली तिथि निर्धारित की गई है.
परामर्श केंद्र के सदस्यों ने कहा कि पारिवारिक विवादों को न्यायालय जाने से पहले बातचीत और समझदारी से सुलझाना परिवार और समाज दोनों के हित में होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










