श्रावण महोत्सव में भावुक हुआ गोरेलाल मेहता कॉलेज, दो प्राध्यापिकाओं को सम्मान के साथ दी विदाई

Updated:
विज्ञापन

फोटो | Prabhat Khabar Network

पूर्णिया के गोरेलाल मेहता कॉलेज में श्रावण महोत्सव का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कॉलेज के दो महत्वपूर्ण शिक्षिकाओं, डॉ. अंकिता आनंद और डॉ. प्रिया कुमारी को भावुक माहौल में सम्मानित विदाई दी गई.

विज्ञापन

Purnia News: पूर्णिया जिले के बनमनखी स्थित गोरेलाल मेहता कॉलेज में गुरुवार को आयोजित श्रावण महोत्सव केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं रहा, बल्कि यह शिक्षकों के योगदान को सम्मान देने और संस्थान की आत्मीय परंपरा को सहेजने का अवसर भी बना.

कार्यक्रम में हिंदी विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. अंकिता आनंद और इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. प्रिया कुमारी को कॉलेज परिवार की ओर से सम्मानपूर्वक विदाई दी गई. समारोह के दौरान उपस्थित शिक्षक, कर्मचारी और अतिथि भावुक माहौल के साक्षी बने.

मुख्य अतिथि ने दी शुभकामनाएं

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बनमनखी नगर परिषद की सभापति संजना देवी ने सभी को श्रावण महोत्सव की शुभकामनाएं दीं और दोनों शिक्षिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

उन्होंने कहा कि कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद भारतीय के नेतृत्व में संस्थान निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और भविष्य में भी कॉलेज के सर्वांगीण विकास के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा.

विशिष्ट अतिथि एवं वार्ड पार्षद ममता देवी ने भी श्रावण मास की शुभकामनाएं देते हुए कॉलेज परिवार की एकजुटता और सौहार्दपूर्ण वातावरण की सराहना की.

प्रधानाचार्य ने कहा- दोनों शिक्षिकाओं का योगदान अविस्मरणीय

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद भारतीय ने श्रावण मास की आध्यात्मिक महत्ता पर प्रकाश डाला.

उन्होंने डॉ. अंकिता आनंद और डॉ. प्रिया कुमारी के शैक्षणिक एवं मानवीय योगदान की सराहना करते हुए कहा कि दोनों शिक्षिकाएं कॉलेज की मजबूत आधारशिला रही हैं.

उन्होंने कहा कि उनके जाने से जो शैक्षणिक और मानवीय रिक्तता उत्पन्न होगी, उसकी भरपाई करना आसान नहीं होगा. उनका योगदान हमेशा कॉलेज परिवार के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा.

कविता-पाठ और सम्मान समारोह ने बनाया यादगार माहौल

श्रावण महोत्सव के दौरान कविता-पाठ, सम्मान समारोह और विदाई से जुड़े भावुक क्षणों ने पूरे वातावरण को आत्मीयता और संवेदना से भर दिया.

उपस्थित शिक्षकों ने दोनों प्राध्यापिकाओं के साथ बिताए गए अनुभवों को साझा किया और उनके समर्पण, अनुशासन तथा विद्यार्थियों के प्रति उनके योगदान की सराहना की.

Purnia News: बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में परीक्षा नियंत्रक एवं अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. रमीज अहमद, मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष एवं अर्थपाल डॉ. रणविजय कुमार, हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. चंद्रभूषण रजक, डॉ. चांदनी कुमारी, डॉ. आनंद सागर, डॉ. आसिफ इकबाल, डॉ. नंदन कुमार भारती, डॉ. गुड्डू कुमार, डॉ. काजल कुमारी, डॉ. अर्पिता राय सहित कॉलेज के सभी शिक्षक उपस्थित रहे.

शिक्षकेतर कर्मचारियों में सुबोध कुमार साह, अमरेंद्र कुमार मेहता, किशोर कुमार शर्मा, जीवछ कुमार, झाबर साह, अमरनाथ कुमार, मुकेश राम, अनिल कुमार यादव और वकील साह सहित अन्य कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया.

Also Read: पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल आठवें दिन खत्म, सीधे अकाउंट में वेतन व बोनस का मिलेगा लाभ

Also Read: बांकीपुर में BJP की हार की अंदरूनी कहानी, समीक्षा बैठक में खुलीं कई परतें, नैरेटिव से लेकर राशन कार्ड तक पर हुई चर्चा


विज्ञापन
अरुण कुमार

लेखक के बारे में

By अरुण कुमार

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन