पूर्णिया में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते बिजली विभाग के जेई रंगेहाथ गिरफ्तार, निगरानी की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Updated:
विज्ञापन

जेई को गिरफ्तार कर ले जाती निगरानी की टीम. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Purnia Bribery Case : पूर्णिया के केनगर प्रखंड में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) भारत मलिक को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते निगरानी टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है. पिछले दिन जनप्रतिनिधियों द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद यह घटनाक्रम तेज हो गया है.

विज्ञापन

Purnia Bribery Case : पूर्णिया जिले के केनगर प्रखंड में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) भारत मलिक को निगरानी विशेष इकाई (एसवीयू) की टीम ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई में विभाग के दो अन्य कर्मियों को भी हिरासत में लिया गया है. शिकायत के सत्यापन के बाद हुई इस कार्रवाई से बिजली विभाग में हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन

शिकायत के बाद बिछाया गया जाल

एसवीयू के इंस्पेक्टर अविनाश झा ने बताया कि परिवादी राजेश कुमार साह ने जेई भारत मलिक के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के सत्यापन के बाद निगरानी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की. जैसे ही जेई ने अपने चैंबर में रिश्वत की राशि ली, टीम ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया.

कर्मी की जेब से बरामद हुई रिश्वत की रकम

कार्रवाई के दौरान 10 हजार रुपये की रिश्वत की राशि विभाग के एक कर्मी की जेब से बरामद की गई. निगरानी टीम ने जेई के साथ दो अन्य कर्मियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पूरे मामले में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है.

एक दिन पहले ही लगे थे गंभीर आरोप

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही पंचायत समिति की बैठक में जनप्रतिनिधियों ने जेई भारत मलिक पर गंभीर आरोप लगाए थे. बैठक के दौरान उनके कार्यशैली को लेकर जमकर हंगामा हुआ था. इसके अगले ही दिन निगरानी की इस कार्रवाई ने उन आरोपों को लेकर चर्चाओं को और तेज कर दिया है.

आगे की कार्रवाई में जुटी निगरानी टीम

एसवीयू की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा. साथ ही मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और संभावित संलिप्त लोगों की भी जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें : जमालपुर में जॉलीवुड म्यूजिक कंपनी के निदेशक के घर ईडी की छापेमारी, करोड़ों रुपये ठगी मामले में पूछताछ जारी


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन