पूर्णिया गुलाबबाग मंडी में चमका ‘पीला सोना’, मक्का के दाम बढ़ते ही किसानों के चेहरे खिले

Updated:
विज्ञापन
Mandi Bhav

Mandi Bhav

Purnia Mandi: गुलाबबाग मंडी में मक्का के दाम बढ़ते ही किसानों की बढ़ी उम्मीद, जानिए आज किस भाव बिका ‘पीला सोना’ और बाकी जिंसों का ताजा रेट.

विज्ञापन

Purnia Mandi: पूर्णिया की गुलाबबाग मंडी में सोमवार को मक्का यानी किसानों के ‘पीला सोना’ की चमक बढ़ गई. पिछले कुछ दिनों से सुस्त पड़े बाजार में अचानक आई तेजी ने किसानों के चेहरे पर उम्मीद लौटा दी है. मंडी में मक्का की मजबूत बिकवाली और बेहतर क्वालिटी की आवक के चलते भाव में उछाल दर्ज किया गया. हालांकि कारोबारी अभी इसे स्थायी तेजी मानने को तैयार नहीं हैं.

मक्का के बढ़े दाम ने बढ़ाई किसानों की उम्मीद

गुलाबबाग मंडी में एक दिन पहले तक बेस्ट क्वालिटी का मक्का करीब 2000 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा था, लेकिन सोमवार को इसका अधिकतम भाव 2050 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया. मध्यम क्वालिटी के मक्का का रेट भी 1900 रुपये से बढ़कर 1960 रुपये प्रति क्विंटल हो गया. वहीं निचली क्वालिटी वाले मक्का की कीमत 1910 रुपये प्रति क्विंटल तक दर्ज की गई.

कारोबारियों का कहना है कि इस समय मंडी में आवक और क्वालिटी के बीच संतुलन बेहतर हुआ है, जिसका असर सीधे भाव पर दिखाई दे रहा है. हालांकि मौसम और सप्लाई के अनुसार आने वाले दिनों में फिर उतार-चढ़ाव संभव है.

दलहन और तेलहन बाजार रहा स्थिर

मक्का में तेजी के बावजूद दलहन और तेलहन के बाजार में ज्यादा हलचल नहीं दिखी. मसूर दाल का भाव 5550 से 6750 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहा, जबकि मूंग दाल 9540 से 9600 रुपये प्रति क्विंटल तक बिकी. अरहर दाल का अधिकतम भाव 14500 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया.

सरसों काला 6800 से 7100 रुपये और पीला सरसों 7300 से 7500 रुपये प्रति क्विंटल के बीच कारोबार करता रहा. सरसों तेल के 15 लीटर टिन का भाव 2070 से 2470 रुपये तक रहा.

चावल, सब्जी और मसालों के रेट भी स्थिर

मंडी में बासमती चावल का भाव 12500 से 13000 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा. वहीं मंसूरी चावल 3250 से 3400 रुपये और अरवा मोटा चावल 3050 से 3200 रुपये प्रति क्विंटल बिका.

सब्जियों में आलू 1200 से 1400 रुपये और प्याज 1800 से 1900 रुपये प्रति क्विंटल तक बिके. लहसून का भाव गुणवत्ता के अनुसार 5300 से 9000 रुपये प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया.

कारोबारियों की नजर अब अगली आवक पर

मंडी कारोबारियों का मानना है कि अगले कुछ दिनों में मक्का की नई आवक और मौसम का असर भाव पर दिख सकता है. फिलहाल किसानों के लिए राहत की बात यह है कि लंबे इंतजार के बाद मक्का के दाम में सुधार देखने को मिला है.

Also Read:समधन पर हमले से भड़के जीतन राम मांझी, पुलिस को दिया अल्टिमेटम, कहा- नहीं तो करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
प्रत्युष प्रशांत

लेखक के बारे में

By प्रत्युष प्रशांत

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन