पूर्णिया में आज मौसम का ऑरेंज अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी, तेज बारिश और 40 Kmph हवा के आसार

आसमान में छाए बादल | Prabhat Khabar Network
Purnia Weather Today: पूर्णिया में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जो तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का संकेत दे रहा है. आज घर से निकलने की योजना बना रहे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. जानिए पूरी जानकारी.
Purnia Weather Today: अगर आप आज सोमवार को घर से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं, तो पहले मौसम का ताजा अपडेट जरूर जान लें. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूर्णिया जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. पूरे दिन मध्यम से तेज बारिश, कहीं-कहीं भारी वर्षा और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है. ऐसे में बिना तैयारी के बाहर निकलना परेशानी का कारण बन सकता है.
सुबह से बदला मौसम का मिजाज, बादलों ने दी राहत
पूर्णिया से अखिलेश चन्द्रा की रिपोर्ट. सोमवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया. सुबह करीब पांच बजे से आसमान में घने बादलों की आवाजाही शुरू हो गई और ठंडी हवाओं ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी. पिछले दो दिनों से जिले में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और इसका असर अब साफ दिखाई देने लगा है.
मौसम विभाग के अनुसार पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे. कई इलाकों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है. इसके साथ तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है.
Purnia Weather Today: IMD का ऑरेंज अलर्ट, सतर्क रहने की सलाह
मौसम विभाग ने पूर्णिया और आसपास के क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. विभाग का कहना है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे और जलभराव वाले इलाकों में जाने से बचें. तेज हवा के कारण कमजोर पेड़ या बिजली के तार भी खतरा बन सकते हैं.
यदि बहुत जरूरी काम हो, तभी घर से निकलें और मौसम की ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखें.
बारिश से गर्मी से राहत, लेकिन बढ़ सकती हैं मुश्किलें
लगातार हो रही बारिश से जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है, वहीं निचले इलाकों में जलजमाव की आशंका भी बढ़ गई है. ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है, लेकिन शहर में यातायात प्रभावित होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.
स्कूल, कॉलेज, कार्यालय या बाजार जाने वाले लोगों को समय से पहले निकलने और मौसम के अनुसार तैयारी करने की सलाह दी गई है.
आज इतना रह सकता है तापमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को पूर्णिया में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. दिनभर बादल छाए रहने और बारिश के कारण तापमान सामान्य से कम महसूस हो सकता है.
इसे भी पढ़ें: सुपौल-दरभंगा NH कॉरिडोर को मिली मंजूरी, मिथिलांचल और सीमांचल के बीच बनेगा नया हाईवे, इन जिलों को होगा फायदा
इसे भी पढ़ें: 3936 करोड़ की लागत से खगड़िया-पूर्णिया हाईवे बनेगा फोरलेन, सिर्फ 2 घंटे में पूरा होगा सफर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अखिलेश चंद्रा
अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










