पूर्णिया के गुलाबबाग मंडी में मक्का की आवक घटी, जूट कारोबार भी रहा सुस्त

Updated:
विज्ञापन
पूर्णिया की गुलाबबाग मंडी: मांग की कमी से घटा मक्का का आवक, कमजोर पड़ी जूट की बिकवाली

गुलाबबाग मंडी

बारिश ने पूर्णिया की गुलाबबाग जूट एवं गल्ला मंडी को प्रभावित किया है. मक्के की आवक कम हुई है, लेकिन बिकवाली ठीक रही. वहीं, जूट का कारोबार सुस्त पड़ा है. जानिए क्या है बाजार की स्थिति और भाव.

विज्ञापन

पूर्णिया शहर स्थित गुलाबबाग जूट एवं गल्ला मंडी में मंगलवार को बारिश और मांग में कमी का असर कारोबार पर साफ दिखाई दिया. मंडी में मक्का की आवक सामान्य दिनों की तुलना में कमजोर रही, हालांकि बिकवाली अच्छी रही और कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ. दूसरी ओर जूट की आवक भी कम रही, जबकि इसकी बिकवाली लगभग ठप रही.

व्यापारियों के अनुसार, मानसून के कारण किसानों की मंडी तक पहुंच प्रभावित हुई है. इसके चलते मक्का की आवक घटी है. बावजूद इसके खरीदारों की मौजूदगी से कारोबार चलता रहा. मंगलवार को मंडी में मक्का का भाव 2130 रुपये से 2270 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहा.

जूट बाजार में भी सुस्ती बनी रही. जूट की बॉटम क्वालिटी का भाव 16,000 से 17,000 रुपये प्रति क्विंटल तथा बी बॉटम क्वालिटी का भाव 14,000 से 15,000 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. कारोबारियों का कहना है कि मांग बढ़ने और मौसम सामान्य होने के बाद ही बाजार में तेजी लौटने की उम्मीद है.

गुलाबबाग मंडी का बाजार भाव (प्रति क्विंटल)

जिंसअधिकतम (रु.)न्यूनतम (रु.)
जूट बॉटम17,00016,000
जूट बी बॉटम15,00014,000
मक्का2,2702,130
गेहूं2,5002,470
चावल मंसूरी3,4253,250
चावल अरवा मोटा3,2503,050
चावल बासमती13,00012,500
मसूर दाल6,7505,550
मूंग दाल9,6009,540
अरहर दाल14,50010,600
चना दाल6,6005,550
गोटा चना6,4006,200
गोटा मूंग9,0008,000
काली सरसों7,5007,000
पीली सरसों7,8007,300


विज्ञापन
अखिलेश चंद्रा

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन