बिजली विभाग ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, आंधी-बारिश से प्रभावित आपूर्ति हुई बहाल

Updated:
विज्ञापन
बिजली विभाग ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, आंधी-बारिश से प्रभावित आपूर्ति हुई बहाल

बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटे विद्युत विभाग के कर्मी

Purnia Electricity Helpline: पूर्णिया में बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. आंधी-बारिश से प्रभावित बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है, जबकि क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों को बदलने का काम भी तेजी से जारी है.

विज्ञापन

पूर्णिया से अरुण कुमार की रिपोर्ट:

Purnia Electricity Helpline: जिलाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए जिले में कस्टमर केयर व्यवस्था को और मजबूत किया गया है. बिजली संबंधी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए विभिन्न क्षेत्रों के लिए अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं. विभाग ने लोगों से किसी भी तरह की बिजली संबंधी समस्या होने पर इन नंबरों पर संपर्क करने की अपील की है.
  • 9264456425
  • 9031633835
  • 9264456431
  • 06454-242777

इन क्षेत्रों के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर

पूर्णिया शहरी क्षेत्र, धमदाहा, बनमनखी, केनगर और श्रीनगर के उपभोक्ता 9264456425 एवं 9031633835 पर संपर्क कर सकते हैं. वहीं पूर्णिया पूर्वी ग्रामीण क्षेत्र, गुलाबबाग, कसबा और जलालगढ़ के उपभोक्ताओं के लिए 9264456431 एवं 06454-242777 नंबर जारी किए गए हैं.

आंधी-बारिश से प्रभावित हुई थी बिजली आपूर्ति

28 जून की रात आई तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली के कारण जिले के कई 33 केवी विद्युत उपकेंद्रों के इंसुलेटर क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिससे कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी. विभाग की त्वरित कार्रवाई के बाद शहरी क्षेत्रों में लगभग पांच घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में करीब आठ घंटे के भीतर आपूर्ति बहाल कर दी गई.

19 ट्रांसफार्मर हुए क्षतिग्रस्त

विद्युत विभाग के अनुसार जिले में कुल 19 वितरण ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए थे. इनमें से 13 ट्रांसफार्मरों को सोमवार को ही बदल दिया गया, जबकि शेष छह ग्रामीण क्षेत्रों के ट्रांसफार्मरों को मंगलवार तक बदलने का लक्ष्य रखा गया है.

बढ़ी बिजली मांग से आई तकनीकी परेशानी

भीषण गर्मी और उमस के कारण बिजली की मांग में अचानक वृद्धि हुई. इसी दौरान ग्रीड शक्ति उपकेंद्र, पूर्णिया में तकनीकी समस्या उत्पन्न होने से शहर के कुछ हिस्सों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई. फिलहाल विभिन्न फीडरों में रोटेशन के आधार पर बिजली आपूर्ति की गई और तकनीकी खराबी दूर कर आपूर्ति सामान्य कर दी गई है.

विभाग ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील

विद्युत विभाग ने लोगों से अपील की है कि कहीं भी बिजली का तार टूटने या बिजली का पोल गिरने की सूचना मिलने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबरों पर जानकारी दें. साथ ही टूटे हुए तारों और पोल से सुरक्षित दूरी बनाए रखें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके.

और पढ़ें: GMCH पूर्णिया की ओपीडी में आज 12 विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवा

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन