पूर्णिया में शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार दिन में चार शिक्षक निलंबित

Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया के जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) रविंद्र कुमार प्रकाश ने पिछले चार दिनों के भीतर अलग-अलग मामलों में चार शिक्षकों को निलंबित कर दिया है.

विज्ञापन

पूर्णिया. जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने और अनुशासन बनाए रखने के लिए जिला शिक्षा विभाग बेहद सख्त नजर आ रहा है. पूर्णिया के जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) रविंद्र कुमार प्रकाश ने पिछले चार दिनों के भीतर अलग-अलग मामलों में चार शिक्षकों को निलंबित कर दिया है.

इन शिक्षकों पर गिरी गाज: निलंबन की इस कार्रवाई की चपेट में डगरूआ प्रखंड के मध्य विद्यालय चॉपी के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुबोध कुमार, धमदाहा प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय चंदवा के प्रभारी प्रधानाध्यापक (विशिष्ट शिक्षक) देवनारायण यादव शामिल हैं. इसके अलावा, अमौर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बंधुआ कोला की प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनीता कुमारी और इसी विद्यालय के विशिष्ट शिक्षक मो. असरारुल हक को भी निलंबित किया गया है.

जिला शिक्षा पदाधिकारी की इस त्वरित और कड़ी कार्रवाई से जिले के शिक्षक संघों और शिक्षा जगत में हड़कंप मच गया है. विभाग की ओर से स्पष्ट संदेश दिया गया है कि कर्तव्यों के प्रति लापरवाही या अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन