Purnia Airport : एयरपोर्ट से आवागमन कर रहे यात्रियों की दैनिक संख्या 1000 पार

Updated:
विज्ञापन
Purnia Airport : एयरपोर्ट से आवागमन कर रहे यात्रियों की दैनिक संख्या 1000 पार

पूर्णिया एयरपोर्ट चालू होने के एक साल के अंदर ही आवागमन करने वाले प्रतिदिन यात्रियों की संख्या एक हजार पार कर चुकी है. यात्रियों की दैनिक तादाद यह दर्शाता है कि नागरिक उड्डयन में अत्यंत महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में पूर्णिया स्थापित हो रहा है.

विज्ञापन
Purnia Airport: पूर्णिया एयरपोर्ट चालू होने के एक साल के अंदर ही आवागमन करने वाले प्रतिदिन यात्रियों की संख्या एक हजार पार कर चुकी है. यात्रियों की दैनिक तादाद यह दर्शाता है कि नागरिक उड्डयन में अत्यंत महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में पूर्णिया स्थापित हो रहा है.

पूर्णिया से सत्येन्द्र सिन्हा गोपी की रिपोर्ट

पूर्णिया एयरपोर्ट से रोजाना आवागमन कर रहे यात्रियों की संख्या 1000 पार कर गयी है. पूर्णिया एयरपोर्ट से 13 मई को यात्रियों की कुल आवागमन संख्या: 1068 रही. यात्री आगमन संख्या: 5400 व यात्री प्रस्थान संख्या: 528 रही. पूर्णिया एयरपोर्ट चालू होने के एक साल के अंदर ही आवागमन करने वाले यात्रियों की दैनिक तादाद एक हजार पार करना यह दर्शाता है कि नागरिक उड्डयन में अत्यंत महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में पूर्णिया स्थापित हो रहा है.

पूर्णिया एयरपोर्ट वर्तमान टाइम टेबल

फ्लाइट नं एस 5618/619

अहमदाबाद से आगमन 08.45 बजे

अहमदाबाद के लिए 13.05 बजे

फ्लाइट नं. एस 5620/621

कोलकाता से आगमन 12.25 बजे

कोलकाता के लिए 09.25 बजे

इंडिगो

फ्लाइट नं आइजीओ 6ई-7924/7925

कोलकाता से आगमन11.20 बजे

कोलकाता के लिए 11.55 बजे

फ्लाइट नं आइजीओ 6ई-6559/6560

दिल्ली से आगमन 13.00 बजे

दिल्ली के लिए 13.55 बजे

फ्लाइट नं आइजीओ 6ई–5935/5936

हैदराबाद से आगमन15.00 बजे

हैदराबाद के लिए 15.55 बजे

Also Read:

Purnia : आज गुलाबबाग मंडी में हल्दी का रंग हुआ गाढ़ा, पर 50 रुपये तक फिसल गया मक्का
विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन