समर्थ पोर्टल का सहारा लेगा पूर्णिया विवि

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 19 Nov 2025 6:45 PM

विज्ञापन

कुलपति की अध्यक्षता में 23वीं विद्वत् परिषद् की बैठक में लिया गया निर्णय

विज्ञापन

– कुलपति की अध्यक्षता में 23वीं विद्वत् परिषद् की बैठक में लिया गया निर्णय पूर्णिया. यूजी और पीजी की तर्ज पर पैट 2024 और पैट 2025 को लेकर पूर्णिया विवि समर्थ पोर्टल का सहारा लेगा. बुधवार को कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह की अध्यक्षता में पूर्णिया विश्वविद्यालय की 23वीं विद्वत् परिषद् की बैठक में यह निर्णय लिया गया. मंचासीन पदाधिकारियों में डीएसडब्लू प्रो. अरविंद कुमार वर्मा, कुलसचिव डा. प्रणय कुमार गुप्ता और सहायक कुलसचिव शैक्षणिक डॉ. नवनीत कुमार ने भी अपने विचार रखे. यह जानकारी देते हुए विवि मीडिया पदाधिकारी प्रो. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 23वीं विद्वत् परिषद् की बैठक में पैट 2024 एवं पैट 2025 समर्थ पोर्टल के द्वारा सम्पादित कराने का निर्णय लिया गया. पीएचडी 2023 के नामांकन को बैठक में अनुमोदित किया गया. इसमें सभी संकायाध्यक्ष, सभी विभागाध्यक्ष, प्रधानाचार्यों के साथ सभी सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया. —————— सूर्यदेव विधि महाविद्यालय कटिहार में लॉ में नामांकन को हरी झंडी विवि मीडिया पदाधिकारी प्रो. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 23वीं विद्वत् परिषद् की बैठक में सूर्यदेव विधि महाविद्यालय, कटिहार में तीन वर्षीय एवं पांच वर्षीय एलएलबी कोर्स में नामांकन का निर्णय लिया गया. उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, गुणवत्ता सुधार तथा शैक्षणिक प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाने हेतु कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए. परिषद् द्वारा प्रस्तुत सभी प्रस्तावों पर गहन विचार–विमर्श के उपरांत सफलतापूर्वक अनुमोदन प्रदान किया गया. इस बार पुनर्गठन के बाद हुई बैठक विवि मीडिया पदाधिकारी प्रो. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इसबार 23वीं विद्वत् परिषद् की बैठक अपने आप में अलग थी. क्योंकि पुरानी विद्वत् परिषद् का कार्यकाल समाप्त होने के कारण विद्वत् परिषद् का पुनर्गठन किया गया था. पिछली बैठक में लिए गये निर्णयों के अनुमोदन के पश्चात महत्वपूर्ण अकादमिक नीतियों का संपादन एवं अनुमोदन किया गया. ई–लर्निंग को सुदृढ़ करने पर जोर 23वीं विद्वत् परिषद् की बैठक में ई–लर्निंग, ऑनलाइन अध्ययन सामग्री एवं डिजिटल आकलन की सुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु अंतर विश्वविद्यालय सहयोग पर नीतिगत सुधारों को मंजूरी दी गई. विद्यार्थियों में बढ़ रहे मानसिक असंतोष एवं आत्महत्या के मामलों की रोकथाम हेतु काउंसलिंग सेल के बनाने का निर्णय लिया गया. विद्यार्थियों के हित में मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाने के लिए संशोधित नीतियों को स्वीकृति प्रदान की गई. आधुनिक शिक्षा आवश्यकताओं के आलोक में विभिन्न संकायों के पाठ्यक्रमों में आवश्यक संशोधन तथा CBCS प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्णय लिए गए. महाविद्यालयों में इंटर्नशिप पर ठोस नीति बनाने पर निर्णय 23वीं विद्वत् परिषद् की बैठक में महाविद्यालयों में इंटर्नशिप के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर ठोस नीति बनाने पर निर्णय लिया गया. परीक्षा संचालन एवं परिणाम प्रकाशन को समयबद्ध, त्रुटिरहित एवं पारदर्शी बनाने के लिए आवश्यक संशोधनों को स्वीकृति दी गई. सीआइए परीक्षाओं पर उत्पन्न हो रहे गतिरोध को समाप्त करने की दिशा में सार्थक निर्णय लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन