PAT 2024 और 2025 अभ्यर्थियों के लिए राहत, पूर्णिया विश्वविद्यालय लौटाएगा आवेदन शुल्क

Updated:
विज्ञापन

8 पूर्णिया 9- पूर्णिया विश्वविद्यालय  | Prabhat Khabar Network

पूर्णिया विश्वविद्यालय ने PAT 2024 और 2025 के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है. जिन्होंने पीएचडी प्रवेश के लिए आवेदन शुल्क जमा किया था, उन्हें अब यह राशि वापस मिलेगी. शुल्क वापसी के लिए 17 अगस्त 2026 तक Google Form भरना अनिवार्य है. जानें किन अभ्यर्थियों को मिलेगा शुल्क वापस और कैसे करें आवेदन.

विज्ञापन

Purnea University News: पूर्णिया विश्वविद्यालय ने PAT 2024 और PAT 2025 के उन अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है, जिन्होंने पीएचडी प्रवेश के लिए आवेदन शुल्क जमा किया था. विश्वविद्यालय ने दोनों शैक्षणिक सत्रों की पूर्व में जारी PAT अधिसूचनाएं निरस्त होने के बाद अब आवेदन शुल्क वापसी की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके लिए विश्वविद्यालय ने Google Form लिंक जारी किया है और अभ्यर्थियों को 17 अगस्त 2026 तक निर्धारित फॉर्म भरने का निर्देश दिया है.

यह निर्णय राज्यपाल सह कुलाधिपति, बिहार के अपर मुख्य सचिव के पत्रांक 43/2023 (पार्ट-2)/1068 दिनांक 02.06.2026 तथा विश्वविद्यालय अधिसूचना आर/26-944 दिनांक 04.06.2026 के आलोक में लिया गया है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल निर्धारित अवधि के भीतर प्राप्त सही और पूर्ण आवेदन ही शुल्क वापसी के लिए मान्य होंगे.

PAT 2024 और 2025 की अधिसूचना पहले ही हो चुकी है निरस्त

विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2024 और 2025 में PAT (PhD Admission Test) के माध्यम से नामांकन के लिए पूर्व में जारी अधिसूचनाएं निरस्त की जा चुकी हैं. इसके बाद उन सभी अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क लौटाने की प्रक्रिया शुरू की गई है, जिन्होंने इन दोनों सत्रों के लिए आवेदन किया था.

डीन छात्र कल्याण प्रो. अरविंद कुमार ने बताया कि शुल्क वापसी की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी और इसके लिए Google Form अनिवार्य रूप से भरना होगा.

17 अगस्त तक भरना होगा Google Form

विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि वे विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए Google Form के माध्यम से अपनी सभी आवश्यक जानकारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर उपलब्ध कराएं. इसके साथ आवश्यक प्रमाण पत्र भी अपलोड करने होंगे.

Google Form भरने की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है. विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि के बाद प्राप्त किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा.

गलत या अधूरी जानकारी देने पर नहीं मिलेगा शुल्क

विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. जारी सूचना में कहा गया है कि Google Form में दर्ज सभी सूचनाएं सही, पूर्ण और प्रमाणित होनी चाहिए.

यदि आवेदन में कोई जानकारी अधूरी, त्रुटिपूर्ण या असत्य पाई जाती है, तो आवेदन शुल्क वापसी का दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा. ऐसी स्थिति में विश्वविद्यालय किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा.

Purnea University News: कुलपति के आदेश पर जारी हुई सूचना

कुलपति के आदेशानुसार कुलसचिव प्रो. अखिलेश कुमार ने इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी की है. यह सूचना विश्वविद्यालय के सभी संकायाध्यक्षों, स्नातकोत्तर विभागाध्यक्षों, अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों, अध्यक्ष छात्र कल्याण, उप कुलसचिव (शैक्षणिक) तथा पीएचडी रिसर्च सेल को भी भेजी गई है.

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधित अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द Google Form भरकर शुल्क वापसी की प्रक्रिया पूरी करें.

Also Read: 11 अगस्त के बाद क्या करेंगे प्रशांत किशोर? बांकीपुर उपचुनाव में BJP क्यों हारी और RJD के लिए कैसे बढ़ा खतरा

Also Read: बिहार के 15 जिले बाढ़ प्रभावित, 2 हजार गांव हाई रिस्क जोन में, CM सम्राट ने नदियों को लेकर बताया प्लान


विज्ञापन
अभिषेक भास्कर

लेखक के बारे में

By अभिषेक भास्कर

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन