Purnea Accident: बेलगाम बाइक की टक्कर से टोटो से गिरी महिला, हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर

पूर्णिया में बाइक चालक भी बेलगाम हैं. बाइक को हवाई जहाज की तरह उड़ाने की सोच से दूसरों को भी मुसीबत में डाल देते हैं.
पूर्णिया के भवानीपुर से इंदेश्वरी यादव की रिपोर्ट :
भवानीपुर प्रखंड के असकतिया गांव के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने टोटो में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में टोटो पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी.उसे प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.असकतिया गांव के पास हुआ हादसा
घटना बीती देर संध्या की बताई जा रही है. भवानीपुर-बलिया मुख्य मार्ग पर असकतिया गांव के समीप अचानक तेज गति से आ रही बाइक ने टोटो में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि टोटो पर बैठी महिला सड़क पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं.
घायल महिला की पहचान बलिया त्रिलोकी टोला वार्ड संख्या दो निवासी पप्पू मंडल की 50 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी के रूप में हुई है. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे.गंभीर हालत में महिला को भेजा गया हायर सेंटर
घटना की सूचना मिलते ही परिजन घायल महिला को इलाज के लिए भवानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. वहां मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि हादसे में महिला का दाहिना हाथ टूट गया है और उन्हें काफी चोटें आई हैं. फिलहाल उनका इलाज जारी है.
बेलगाम रफ्तार बन रही हादसों की वजह
स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में बाइक चालकों की लापरवाही लगातार बढ़ती जा रही है. कई युवक तेज रफ्तार में बाइक चलाते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि सड़क हादसों पर रोक लगाई जा सके.
लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित नहीं कराया गया तो ऐसे हादसे लगातार बढ़ते रहेंगे और निर्दोष लोग इसकी चपेट में आते रहेंगे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










