पूर्णिया में 4 दिन से लापता महिला का शव पानी भरे झाड़ से बरामद, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

मृतका की फाइल फोटो और पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजन | Prabhat Khabar Network
Purnea News: पूर्णिया के पंचटकिया इलाके में चार दिनों से लापता एक महिला का शव पानी से भरे झाड़ से बरामद हुआ है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है.
Purnea News: पूर्णिया के सदर थाना क्षेत्र में चार दिनों से लापता एक महिला का शव पानी से भरे झाड़ में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना गुलाबबाग गुंडा चौक के पास पंचटकिया इलाके की है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है.
चार दिन से घर से लापता थी महिला
पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान रोशन देवी, पति दिलीप ऋषि के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि रोशन देवी पिछले 16 जुलाई की शाम से घर से लापता थीं. काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल पाया था.
बताया गया कि रोशन देवी अपने मायके पंचटकिया में रहती थीं और उनके पति भी पिछले कुछ महीनों से वहीं रहकर मजदूरी करते थे.
घास काटने पहुंचे व्यक्ति की नजर शव पर पड़ी
परिजनों के मुताबिक सोमवार को एक व्यक्ति घास काटने के लिए पानी भरे झाड़ की ओर गया. वहां से तेज दुर्गंध आने पर उसने आसपास देखा तो एक महिला का शव पड़ा मिला. सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई.
मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात कह रहे परिजन
मृतका के पति दिलीप ऋषि ने बताया कि उनकी पत्नी मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं. हालांकि उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.
Purnea News: हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल सदर थाना पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें: सुपौल-दरभंगा NH कॉरिडोर को मिली मंजूरी, मिथिलांचल और सीमांचल के बीच बनेगा नया हाईवे, इन जिलों को होगा फायदा
इसे भी पढ़ें: 3936 करोड़ की लागत से खगड़िया-पूर्णिया हाईवे बनेगा फोरलेन, सिर्फ 2 घंटे में पूरा होगा सफर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By विकास वर्मा
विकास वर्मा प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










