मरीजों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा सुलभ व ससमय करायें उपलब्ध : डीएम

Updated at : 17 Mar 2026 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
मरीजों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा सुलभ व ससमय करायें उपलब्ध : डीएम

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. जिले में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के त्वरित एवं प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन तथा प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ एवं संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं का भौतिक निरीक्षण किया जा रहा है. इसी कड़ी में जिलाधिकारी ने सदर अस्पताल सह राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल का गहन निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने जीएमसीएच के ओपीडी, चिकित्सक कक्ष तथा विभिन्न वार्डों एवं अस्पताल परिसर के साथ साथ एनआईसीयू नवजात शिशु गहण चिकित्सा, स्त्री एवं प्रसव रोग विभाग, नेत्र विभाग और एमएनसीयू वार्डों का निरीक्षण किया. मौके पर उपस्थित जीएमसीएच के प्राचार्य तथा सिविल सर्जन को उन्होंने अस्पताल परिसर एवं वार्डों की नियमित रूप से साफ सफाई तथा संबंधित मरीजों को सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधा सुलभ और ससमय सुनिश्चित करने को कहा ताकि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो. इस मौके पर जीएमसीएच के प्राचार्य प्रो. डॉ. हरिशंकर मिश्र, अधीक्षक डॉ. संजय कुमार, उपाधीक्षक डॉ. दीनबंधु सहित अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
SATYENDRA SINHA

लेखक के बारे में

By SATYENDRA SINHA

SATYENDRA SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन