सरस्वती शिशु मंदिर के विकास व शैक्षणिक योजनाओं पर चर्चा

Published by : AKHILESH CHANDRA Updated At : 17 Mar 2026 7:17 PM

विज्ञापन

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. थाना चौक स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए विद्यालय का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया गया. इस अवसर पर लोक शिक्षा समिति के प्रदेश सचिव रामलाल सिंह, रामनारायण ठाकुर, संरक्षक, डॉ. एच. एन. राय, अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार मेहता, विद्यालय सचिव, निरंजन कुमार, सह सचिव, मेनका प्रधानाचार्य एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों की उपस्थिति में विद्यालय के विकास और शैक्षणिक योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक में विद्यालय के सचिव एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष का बजट विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान करने व विद्यालय की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर केंद्रित है. बजट में कक्षाओं के आधुनिकीकरण, पुस्तकालय के विस्तार, खेल सामग्री की व्यवस्था तथा विभिन्न शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं. विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि सरस्वती शिशु मंदिर में केवल पाठ्य ज्ञान ही नहीं बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष बल दिया जाता है. यहां योग, खेलकूद, संस्कार शिक्षा और विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, नैतिकता और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित की जाती है. बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी सत्र में विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को भी शिक्षा से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे. मौके पर प्रदेश सचिव रामलाल सिंह ने कहा कि यह संस्थान एक गैर-लाभकारी संस्था है और समाज के लोगों के सहयोग से ही इसका संचालन संभव है. उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रयासों से ही शिक्षा, समाज और राष्ट्र का उज्ज्वल भविष्य निर्मित किया जा सकता है.

विज्ञापन
AKHILESH CHANDRA

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन