ePaper

मां के दाह संस्कार के लिए भी नहीं थे प्रियांशु व शबनम के पास पैसे

Updated at : 11 Jul 2025 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
मां के दाह संस्कार के लिए भी नहीं थे प्रियांशु व शबनम के पास पैसे

दोनों बच्चों को क्रियाकर्म की चिंता

विज्ञापन

– मां के शव को दफन करने के बाद अब दोनों बच्चों को क्रियाकर्म की चिंता – हादसे में तीन मौत के बाद से थम नहीं रहे आंसू जानकीनगर. जानकीनगर में सड़क हादसे में तीन मौत के बाद पीड़ित परिवारों की आर्थिक तंगी हावी हो गयी है. पोस्टमार्टम से शव आने के बाद ननकी देवी के अंतिम – संस्कार के उनके बेटे-बेटी बारह वर्षीय प्रियांशु कुमार और दस वर्षीय शबनम कुमारी के पास पैसे नहीं थे.इसके कारण मां मृतका ननकी देवी के शव को दफन करना पड़ा.वहीं मृतका चंदन देवी और उसकी बेटी कोमल को भी दफन किया गया. दोनों ही परिवारों में मौत के तीसरे दिन भी आंखों के आंसू रूकने का नाम नहीं ले रहे है. मृतका ननकी देवी के पुत्र प्रियांशु अपनी छोटी बहन को देखकर रोते बिलखते यह कह रहा है कि अब हमलोगों को कौन देखेगा. मां का क्रियाकर्म कैसे होगा.दोनों ही परिवार के लोगों को मदद के लिए भी अबतक कोई नहीं आया है.लोगों ने सिर्फ मदद करने का भरोसा दिलाया है. वहीं तीनों मृतिका के परिजनों की ओर से मौत के तीन दिन बाद भी जानकीनगर थाना पुलिस को कोई लिखित आवेदन नहीं मिल पाया है. पुलिस अबतक मामला भी दर्ज नहीं कर पायाी है. न ही सीसीटीवी फुटेज कैमरा में फरार स्कॉर्पियो की भी तलाश हो सकी है. वहीं जानकीनगर थानाध्यक्ष परिक्षित पासवान ने बताया कि अब सड़क हादसे में मौत होने पर यातायात थाना में प्राथमिकी दर्ज की जाती है. इस बाबत यातायात प्रभारी पूर्णिया सुनील कुमार राय ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर अबतक लिखित आवेदन नहीं मिला है.पीडित पक्ष की ओर लिखित आवेदन मिलते ही मामला दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी.घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज कैमरा को खंगाला जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन