बारिश व ठनका की संभावना के बीच बनी रही धूप की तल्खी

Updated:
विज्ञापन
बारिश व ठनका की संभावना के बीच बनी रही धूप की तल्खी

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. तेज हवा के साथ बारिश और ठनका की संभावना के बीच मंगलवार को पूरे दिन धूप की तल्खी बनी रही जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ी. हालांकि अहले सुबह करीब दो घंटे तक जम कर बारिश हुई पर बाद में आसमान साफ हो गये और तीखी धूप निकल आयी. सुबह की बारिश का तेवर देख लोग यह अंदाजा लगा रहे थे कि मंगलवार को पूरे दिन बौछार होगी पर सुबह आठ बजते-बजते मौसम ने तेवर बदल लिया. यह अलग बात है कि पूर्णिया के मौसम इंडेक्स में मंगलवार समेत आगामी 31 मई तक बारिश होते रहने के संकेत दिए गये हैं. मौसम इंडेक्स की मानें तो इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होगी. इस बीच मंगलवार को पूर्णिया में मौसम का अधिकतम तापमान 32.0 एवं न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है. मौसम इंडेक्स के अनुसार, बुधवार को अधिकतम 33 एवं न्यूनतम 25डिग्री, गुरुवार को अधिकतम 33 एवं न्यूनतम 26 डिग्री, शुक्रवार को अधिकतम 30 एवं न्यूनतम 25 डिग्री और शनिवार को अधिकतम 30 एवं न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का पूर्वानुमान बताया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अखिलेश चंद्रा

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन