अपहृत युवक को पुलिस ने किया बरामद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Jul 2024 6:56 PM
मजराही गांव से आठ माह पूर्व अपहृत हुए
प्रतिनिधि, अमौर. अमौर थानाक्षेत्र के मच्छटा पंचायत के मजराही गांव से आठ माह पूर्व अपहृत हुए एक 26 वर्षीय युवक मो हुसेन आलम पिता मो तमीज आलम को अमौर पुलिस ने बरामद कर लिया है. थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि अपहृत युवक को कांड के अनुसंधानकर्ता सअनि रामलाल यादव ने अमौर थानाक्षेत्र के मच्छटा हाट बाजार में छापेमारी कर बरामद किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक का अपहरण नवंबर 2023 को मच्छट्टा पंचायत के मजराही गांव से किया गया था. युवक के पिता मो तमीज आलम की ओर से 10 नवम्बर 2023 को अमौर थाना कांड संख्या 360/23 की भादवि धारा 365, 323, 379, 341, 504 के तहत अपहरण कांड का मामला दर्ज कराया गया था. इसमें युवक के ससुरालजनों पर अपने पुत्र मो हुसेन आलम का अपहरण किये जाने का आरोप लगाया था. बरामद युवक मो हुसेन आलम ने पुलिस के समक्ष अपने बयान में कहा है कि उसे किसी ने अगवा नहीं किया है. वह रोजी रोटी की तलाश में राजस्थान गया हुआ था. उसके पिता द्वारा दर्ज अपहरण कांड का मामला पूर्णत: निराधार है. थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद अपहृत युवक को सोमवार को न्यायालय में 164 का बयान कलमबंद कराया जायेगा और न्यायालय के आदेश के आलोक में अग्तोर कार्यवाही की जायेगी . फोटो- 28 पूर्णिया 23- बरामद युवक मो हुसेन आलम
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










