पुलिस ने दो वारंटी को किया गिरफ्तार
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 02 Dec 2025 5:29 PM
श्रीनगर
श्रीनगर. थाना पुलिस की टीम ने न्यायालय के एक इश्तेहार वारंटी को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति नजरुल हक थानाक्षेत्र अंतर्गत खुट्टी हसेली पंचायत का निवासी है. यह लंबे समय से फरार चल रहा था. वहीं न्यायालय के लंबे समय से दूसरे वारंटी एनबीडब्लू के तहत किशन रजवार को भी गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति खुट्टी धुनेली पंचायत क्षेत्र के मकनाहा गांव के वार्ड संख्या एक का निवासी है. दोनों व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया .
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










