प्रावि बांसबाड़ी व मवि सिमलबाड़ी में मनी सावित्रीबाई फुले जयंती
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 04 Jan 2026 6:09 PM
बायसी
बायसी. प्रखंड के चोपड़ा पंचायत के प्रावि बांसबाड़ी व मवि सिमलबाड़ी में संयुक्त रूप से सावित्रीबाई फुले की जयंती मनायी गयी. बांसबाड़ी स्कूल में डॉ. प्रकाश प्रभात ने कहा कि सावित्रीबाई फुले का आदर्श जीवन सम्पूर्ण सभ्यता के लिए एक महान प्रेरणा है . भारत में प्रथम रात्रि पाठशाला खुलवाने का श्रेय उन्हीं को है. साथ ही उन्होंने शोषणमुक्त स्वस्थ समाज की स्थापना के लिए अपना बहुमूल्य योगदान भी दिया . वे दलितों,पिछड़ों,बालिकाओं एवं अभिवंचित वर्गों की नायिका थीं . प्रधान शिक्षिका आयशा तसनीम ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सावत्रीबाई फुले आधुनिक भारत की प्रथम महिला शिक्षिका,बालिकाओं के लिए स्कूल/कॉलेज खोलने वाली एवं अभिवंचित वर्गों की शिक्षा और समानता की प्रबल समर्थक थीं. इस मौक़े पर शिक्षक मो. नूर परवेज़ आलम,सौरभ त्रिपाठी,बीबी बेनजीर फातमा,रूबी कुमारी,उमेश चंद्र राय,अरबिंद राय,मो. कुदरतुल्लाह, मो मुज़फ्फर,मो. अफजल,लाडली बेगम आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










