मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से लोग परेशान, फॉगिंग की मांग

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 21 Mar 2026 6:54 PM

विज्ञापन

धमदाहा

विज्ञापन

धमदाहा. इन दिनों बारिश के कारण मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है, जिससे नगर के लोगों में बीमारियों का डर बना हुआ है. इस समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने नगर प्रशासन से फॉगिंग कराने की मांग की है.गौरतलब है कि बारिश के कारण कई स्थानों पर जलजमाव हो गया है, जिससे मच्छरों के पनपने का खतरा और बढ़ गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम होते ही मच्छरों का प्रकोप शुरू हो जाता है. नालियों में जमा पानी के कारण यह समस्या लगातार बनी हुई है. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जल्द से जल्द फॉगिंग करायी जाए.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन