होली को लेकर बड़हरा थाना में शांति समिति की बैठक

बीकोठी
प्रतिनिधि, बीकोठी. बड़हरा थाना परिसर में थानाध्यक्ष संजय कुमार की अध्यक्षता में शांतिपूर्ण वातावरण में होली मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक की गई. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि होली आपसी भाईचारा का त्योहार है. पर्व के दौरान सौहार्द बनाये रखने के लिए सबों को सजग रहना होगा. नशापान कर हुड़दंग मचाने वाले पर नजर रखें और तत्काल इसकी सूचना थाना को दें.जनप्रतिनिधियों ने होली में मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक तथा संवेदनशील स्थानों पर सघन गश्ती की आवश्यकता पर जोर दिया . बैठक में थानाध्यक्ष ने बताया कि पर्व के अवसर पर डीजे बजाने वालों तथा मादक पदार्थों की बिक्री पर कड़ी नजर रखी जायेगी. बैठक में सुखसेना पूर्व पंचायत के मुखिया सरिता देवी, भतसारा मुखिया प्रतिनिधि महेन्द्र प्रसाद यादव, समिति बबलू पासवान,आशीष कुमार चिक्कू, मो.अकरम,पटराहा मुखिया प्रतिनिधि बिजय कुमार मंडल,पूर्व मुखिया बड़हरा राजीव रंजन कुमार आदि उपस्थित हुए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




