ePaper

12वें राउंड से पप्पू यादव को मिलने लगी बड़ी बढ़त

Updated at : 04 Jun 2024 8:18 PM (IST)
विज्ञापन
Purnia University

12 वें राउंड से पप्पू यादव बड़ी बढ़त लेने लगे

विज्ञापन

पूर्णिया. पूर्णिया लोकसभा सीट के मतों की गिनती हर राउंड उतार-चढ़ाव का रहा. पहले राउंड में जदयू को बढ़त मिली. दूसरे और तीसरे राउंड में पप्पू यादव की बढ़त रही. फिर 7 वें राउंड तक जदयू तो 8 वें से 10 वें राउंड तक पप्पू यादव को बढ़त रही. 11 वें राउंड में जदयू को 6919 वोट की बड़ी बढ़त मिली. 12 वें राउंड से पप्पू यादव बड़ी बढ़त लेने लगे. 12 वें राउंड में अंतर 4955, 13 वें में 1532, 14 वें में 9857, 15 वें में 5978 के साथ ही यह तय हो गया कि पप्पू यादव जीत की ओर बढ़ रह रहे हैं. 16 वें राउंड में जदयू को 2524 वोट की बढ़त मिली. हालांकि 17 वें राउड में 7617 और 18 वें राउंड में 8197 वोट से आगे होकर पप्पू यादव ने अपनी जीत सुनिश्चित कर ली. 19 वें राउंड में जदयू को 3258 वोट अधिक मिले. इसके बाद अंतिम चक्र तक मिली बढ़त पप्पू यादव को जीत दिलायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन