हत्या मामले में फरार आरोपितों के घर रघुवंशनगर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 09 Dec 2025 6:47 PM

विज्ञापन

रघुवंशनगर थाना पुलिस ने थानाक्षेत्र के महिखंड वार्ड तीन में हत्या मामले के फरार आरोपित विक्रम कुमार व खेलानंद साह के घर कुर्की जब्ती का इश्तेहार चिपकाया.

विज्ञापन

बीकोठी. रघुवंशनगर थाना पुलिस ने थानाक्षेत्र के महिखंड वार्ड तीन में हत्या मामले के फरार आरोपित विक्रम कुमार व खेलानंद साह के घर कुर्की जब्ती का इश्तेहार चिपकाया. जानकारी देते रघुवंशनगर थानाध्यक्ष शिशुपाल कुमार ने बताया कि मामले के फरार आरोपितों द्वारा आत्मसमर्पण नहीं करने पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जायेगी. गौरतलब है कि रघुवंशनगर थाना क्षेत्र में 6 सितंबर को 220 रुपये के बकाया विवाद को लेकर अशोक राय की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी थी. बताते चलें कि महिखंड नवटोलिया निवासी खेलानंद साह की किराना दुकान का 220 रुपये नवटोलिया निवासी अशोक राय के यहां बकाया था. 6 सितंबर 25 को अपराह्न 3 बजे अशोक राय दुकान पर तंबाकू लेने पहुंचा तो दुकानदार द्वारा उधार चुकाने का दबाव दिया गया. इसी क्रम में विवाद के बीच शुरू हुई मारपीट में अशोक राय की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी थी. मामले में अशोक राय के पुत्र राम कुमार द्वारा रघुवंशनगर थाना में कांड 104/25 दर्ज करवाया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन