सांसद ने किया पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण कार्य का निरीक्षण

Updated at : 09 Mar 2025 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
सांसद ने किया पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण कार्य का निरीक्षण

पूर्णिया एयरपोर्ट निर्माण स्थल का दौरा किया

विज्ञापन

पूर्णिया. सांसद पप्पू यादव ने रविवार को पूर्णिया एयरपोर्ट निर्माण स्थल का दौरा किया और कार्य का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ चर्चा कर आवश्यक जानकारियां प्राप्त की. सांसद पप्पू यादव ने कहा कि पूर्णिया एयरपोर्ट क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक और पर्यटन विकास में अहम भूमिका निभाएगा. उन्होंने कहा कि यह एयरपोर्ट न सिर्फ पूर्णिया, बल्कि पूरे कोसी और सीमांचल क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगा. जल्द ही हम अपने शहर से सीधे हवाई यात्रा कर सकेंगे. उन्होंने कहा कि पूर्णिया एयरपोर्ट का यह सपना उनके लगातार प्रयासों का परिणाम है. उन्होंने लोकसभा में इस मुद्दे को बार-बार उठाया और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री एवं राज्य मंत्री से मुलाकात कर इस परियोजना को मंजूरी दिलवाई. सांसद पप्पू यादव ने कहा कि उन्होंने तत्कालीन मंत्री शरद यादव और राजीव प्रताप रूडी के समय से ही पूर्णिया में एयरपोर्ट बनाने की मांग की थी, लेकिन उनके पूर्णिया से जाने के बाद इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं था. सांसद ने कहा कि पूर्णिया की जनता की भावना अब आकार ले रही है. उन्होंने कहा कि यह एयरपोर्ट न सिर्फ यातायात के लिए, बल्कि रोजगार के अवसर पैदा करने और क्षेत्र के विकास के लिए भी महत्वपूर्ण है.हमने इसके लिए लंबा संघर्ष किया है, और अब यह सपना साकार होने जा रहा है. उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट का निर्माण कार्य पूर्णिया और आसपास के क्षेत्रों के लिए एक नए युग की शुरुआत करेगा.इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि अफरोज आलम, सांसद प्रवक्ता राजेश यादव, पप्पू यादव मुखिया, सुडु यादव, कुनाल चौधरी, अरुण यादव, पूर्व मुखिया मनोज यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन