विधायक ने किया पीसीसी सड़क का शिलान्यास

अमौर
प्रतिनिधि, अमौर. अमौर विधायक अख्तरूल ईमान ने रविवार को अमौर प्रखंड अन्तर्गत आमगाछी पंचायत के हकेली गांव में महेन्द्र साह के घर से हनेश के घर तक जाने वाली पीसीसी सड़क निर्माण योजना का फीता काटकर विधिवत शिलान्यास किया .शिलान्यास समारोह को सम्बोधित करते हुए विधायक अख्तरूल ईमान ने कहा कि इस सड़क का निर्माण मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत किया जा रहा है . सड़क निर्माण कार्य का संवेदक निशा देवी व कार्यकारी एजेंसी कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमण्डल बायसी, पूर्णिया हैं. यह सड़क क्षेत्र के लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी. उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में किसी तरह की शिथिलता नहीं होनी चाहिए और तीव्र गति से निर्माण कार्य किया जाना चाहिए .मौके पर पंचायत मुखिया मो सनव्वर आलम, वार्ड सदस्य मो निरोज आलम, मो निजामी, महेंद्र साह, कमरूल होदा, अबू फजल, मुंशी साह, आजम रब्बानी, मुन्ना मुस्ताक आदि मौजूद थे .
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




